सीएम योगी ने जारी किया निर्देश, यूपी के सभी कावड़ रुट पर खानपान की दुकानों के सामने बतानी होगी अपनी पहचान।
सावन की शुरुआत 22 जुलाई से हो रही है और ऐसे में कांवड़ियों की यात्रा भी शुरू हो जाएगी। कांवड़ यात्रा की तैयारियां सरकार और प्रशासन ने भी जोर-शोर से शुरू कर दी हैं। मुजफ्फरनगर में कांवड़ रूट पर दुकानदारों को अपना नाम और पहचान बताने वाले प्रशासन के आदेश पर घमासान मचा है। विपक्ष इसे हिटलरशाही बता रहा है और नाजी जर्मनी से इसकी तुलना कर रहा है। हालांकि, यूपी के सीएम योगी ने साफ कर दिया है कि वो विपक्ष के दबाव में झुकने वाले नहीं है। सीएम योगी ने आदेश वापस लेने के बजाय नया निर्देश जारी कर दिया है। इस नए निर्देश में कहा गया है कि पूरे राज्य में कांवड़ रूट पर दुकानदारों को खाने की दुकान पर नेमप्लेट लगाना होगा। जी हां सीएम योगी ने एक निर्देश जारी किया है जिसमे यूपी के सभी कावड़ रुट पर खानपान की दुकानों के सामने दुकानदारों को अपना नाम और अपनी पहचान बतानी होगी। यात्रियों की आस्था और शुचिता को बरकरार रखने के लिए किया गया है। इसके साथ ही यूपी सरकार ने चेतावनी दी है कि हलाल सर्टिफिकेशन वाले प्रोडक्ट बेचनेवालों पर कार्रवाई भी होगी।
उत्तर प्रदश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ यात्रियों के लिए ये कदम उठाया है। निर्देश के अनुसार, पूरे यूपी में कांवड़ मार्गों पर खाने पीने की दुकानों पर नेम प्लेट लगानी होगी। दुकानों पर संचालक मालिक का नाम और पहचान लिखना होगा। कांवड़ यात्रियों की आस्था का ध्यान रखते हुए ये फैसला किया गया है। यह मामला शुद्धा से लकेर से जुड़ा है इसलिए उन्होंने कावड़ यात्रियों को देखते हुए यह अहम कदम उठया गया है।
















































































Leave Your Message