माइक्रोसॉफ्ट विंडोज में तकनीकी गड़बड़ी से एयरलाइंस एयरपोर्टों पर बिगड़ी व्यवस्थ, बैंकिंग सेवाएं भी हुई प्रभावित। 

माइक्रोसॉफ्ट विंडोज में हुई तकनीकी गड़बड़ी के कारण दुनिया भर में बैंकिंग सेवाएं सहित अन्य उद्योगों जैसे सुपरमार्केट्स और स्टॉक मार्केट प्रभावित हुए हैं। विंडोज यूजर्स के डिवाइस में ब्लू स्क्रीन एरर देखने को मिल रहा है। इस गड़बड़ी के कारण अमेरिका में तीन एयरलाइन कंपनियाँ ने अपने सभी विमानों को जमीन पर उतार लिया है, जबकि भारत में भी एयरलाइंस सेवाएं बाधित हुई हैं। माइक्रोसॉफ्ट आउटेड की वजह से सिर्फ एयरलाइंस और बैंकिंग सर्विसेज को ही नहीं, बल्कि कई बड़े मीडिया संस्थानों और अमेरिका के कई राज्यों की आपातकालीन सेवाओं को भी इसका असर पड़ा है। ब्रिटेन में स्काई न्यूज को ऑफ एयर करना पड़ा है और सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्मों पर लोगों ने विंडो क्रैश होने की तस्वीरें साझा की हैं। भारत में इंडिगो, अकासा एयर, और स्पाइसजेट एयरलाइंस के सर्वर में एक बड़ी तकनीकी गड़बड़ी की वजह से वेब चेक-इन में दिक्कतें आ रही हैं। इस समस्या के कारण मुंबई, बंगलुरु, दिल्ली जैसे कई एयरपोर्ट्स पर उनके यात्री परेशान हो रहे हैं। अकासा एयर ने यात्रियों को मैनुअली चेक-इन और बोर्डिंग की सुविधा देने का ऐलान किया है। इन एयरलाइंस का चेक-इन सिस्टम GoNow सॉफ्टवेयर पर आधारित है, जिसमें सुबह 10.45 बजे से तकनीकी समस्या की शुरुआत हुई है। एयरलाइंस माइक्रोसॉफ्ट के साथ समस्या को हल करने के लिए काम कर रही हैं।

स्पाइसजेट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर टेक्निकल गड़बड़ियों की सूचना दी है। एयरलाइन ने बताया कि वे अपने सर्विस प्रोवाइडर के साथ वर्तमान में टेक्निकल समस्याओं का सामना कर रहे हैं, जिसके कारण उनकी बुकिंग, चेक-इन और बुकिंग मैनेजमेंट प्रभावित हुई है। उन्होंने सभी एयरपोर्ट्स पर मैनुअल चेक-इन और बोर्डिंग प्रोसेस शुरू कर दिया है और यात्रियों से अपने काउंटर्स पर चेक-इन करने का अनुरोध किया है। वे इस असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हैं और उनकी टीम समस्या को हल करने के लिए काम कर रही है।


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स