क्या सच में राहुल मोदी की दुल्हनियाँ बनेगी श्रद्धा कपूर ?
बॉलीवुड की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अपनी नई कॉमेडी-हॉरर फिल्म ‘स्त्री 2’ को लेकर चर्चा में हैं। यह मूवी 15 अगस्त, 2015 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसमें उनकी जोड़ी एक बार फिर राजकुमार राव के साथ नजर आएगी। गुरुवार को फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ जिसने ऑडियंस की एक्साइटमेंट को दोगुना कर दिया। अब लोग बेसब्री से फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, ‘स्त्री 2’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में लीड स्टार कास्ट से फिल्म को लेकर कई सवाल पूछे गए। इस दौरान श्रद्धा कपूर से उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर एक सवाल किया गया कि वह शादी कब करेंगी। इसके जवाब में एकट्रेस कहती है की वह एक 'स्री' है। उन्हें जब दुल्हन बनना होगा बनेगी !
हालही में पिछले महीने जून में श्रद्धा कपूर ने अपने नए रिश्ते पर मुहर लगाई थी। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए बताया कि वह राहुल मोदी को डेट कर रही हैं। श्रद्धा कपूर ने राहुल मोदी के साथ अपनी एक सेल्फी फोटो पोस्ट की। खास बात ये है कि उन्होंने कैप्शन में ऐसा कुछ कहा, जिसने सबका ध्यान खींच लिया। श्रद्धा कपूर ने लिखा, ‘दिल रख ले, नींद तो वापस दे दे यार। जिसके बाद से उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। और लोगो का शक यकीन में बदल गया की एकट्रेस श्रद्धा कपूर राहुल मोदी को डेट कर रही है। अब ऐसे में सवाल यह उठता है की क्या सच में राहुल मोदी की दुल्हनियाँ बनेगी श्रद्धा कपूर ?
















































































Leave Your Message