महाराष्ट्र में मॉनसून का कहर: मुंबई में बारिश से भरा पानी , सड़कों पर आवाजाही रोक, स्कूल और कॉलेज किए बंद।
मानसून का कहर इस बार महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में जारी है। जिससे कई जगह जल भराव की स्थति उतपन हो गई है। बारिश के कारण ट्रैफिक प्रभावित हुई है और यहां तक कि अंधेरी सबवे में पांच फीट तक पानी भरा हुआ है जिससे सबवे को बंद कर दिया गया है। बीते कई घंटों से मुंबई के कई इलाकों में जोरदार बारिश हो रही है। नतीजन कई जगहों पर पानी भर गया है। अंधेरी सबवे का वीडियो आया है जिसमें वह पानी से भरा नजर आ रहा है। उधर, सड़कों पर भी तीन-चार फीट तक पानी भर गया है जिससे उस इलाके में आवाजाही रोक दी गई है। सबवे के ऊपर रेलवे का ब्रिज है। हालांकि ब्रिज से रेलगाड़ियों का आवागमन सुचारू रूप से जारी है। बता दें कि मुंबई में बारिश के कारण पानी रेलवे ट्रैक पर भी भर जाता है और कई बार यह लोकल ट्रेनों की रफ्तार रोक देता है। उधर, वेस्टर्न एक्सप्रेसवे पर भी पानी भर गया और विले पार्ले के निचले इलाके भी पानी से डूब गए हैं। सड़कों पर जलजमाव होने के कारण आम लोगों को दिक्कतें आ रही हैं। उधर, प्रशासन अलर्ट पर है क्योंकि आने वाले दिनों में मुंबई में और बारिश की संभावना है।
सूचना के अनुसार मुंबई के कोलाबा स्टेशन इलाके में सुबह न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि सांताक्रूज स्टेशन में तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा। कोलाबा इलाके में 111 मिलीमीटर बारिश के आसार हैं जबकि सांताक्रुज स्टेशन इलाके में 79 मिलीमीटर बारिश का पूर्वानुमान है। नागपुर जिले में आज, यानी 20 जुलाई को, भारी बारिश के कारण सभी स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। इस मामले में, नागपुर जिला कलेक्टर डॉ. विपिन इटांकर ने बताया कि आईएमडी ने नागपुर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
















































































Leave Your Message