प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'वैश्विक नेता' बनने पर एलन मस्क ने दी बधाई। 

देश के विभिन्न भारतीय राजनेताओं के सोशल मीडिया फॉलोइंग की तुलना करें तो सोशल मीडिया फॉलोअर्स के मामले में प्रधानमंत्री मोदी काफी आगे हैं।  विपक्ष के नेता राहुल गांधी के एक्स पर 26.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के 27.5 मिलियन, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के फॉलोअर्स की संख्या 19.9 मिलियन और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के 7.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के 6.3 मिलियन, तेजस्वी यादव के 5.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जबकि एनसीपी प्रमुख शरद पवार के 2.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वही प्रधानमंत्री नरेंद मोदी की बात करे तो उनके सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर 100 मिलियन से अधिक फॉलोवर्स है। सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर 100 मिलियन से अधिक फॉलोवर्स होने पर एलन मस्क ने प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी है। एलन मस्क एक्स के मालिक हैं और वे इस प्लेटफ़ॉर्म पर सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले व्यक्ति भी हैं। मस्क ने एक्स पर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वैश्विक नेता बनने पर बधाई। एक्स में सबसे अधिक फॉलोवर्स वाले लोगों की सूची में पीएम मोदी सातवें स्थान पर हैं। 

प्रधानमंत्री नरेंद मोदी जी के दुनिया के लोकप्रिय खिलाड़ियों से भी एक्स पर फॉलोअर्स के मामले में आगे हैं। एक्स पर पीएम मोदी की लोकप्रियता को देखते हुए, विश्व के नेता सोशल मीडिया पर पीएम मोदी से जुड़ने के लिए उत्सुक रहते हैं। क्योंकि उनके साथ जुड़ने से उनके अपने फॉलोअर्स, इंगेजमेंट, व्यू और रीपोस्ट में काफी वृद्धि होती है। हमने हाल ही में इटली और ऑस्ट्रिया में भी ऐसा देखा है। पीएम मोदी दुनिया के लोकप्रिय खिलाड़ियों से भी एक्स पर फॉलोअर्स के मामले में आगे हैं। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स