करीना कपूर ने सैफ के साथ अपने झगड़े को लेकर करी खुलकर बात।
इन दिनों कुछ बॉलीवुड कपल में खटपट दिखने को मिल रही है। इन सभी खबरों के बिच एक नए कपल के बारे में कुछ पता चला है। यह बॉलीवुड कपल कोई और नहीं बल्कि करीना कपूर और सैफअली खान है। खबरों के अनूसार हालही में करीना कपूर ने झगड़े को लकेर खुल कर बात कही है। उन्होंने बताया कि उनके और सैफ के बीच अक्सर झगड़े होते रहते हैं, इसी के साथ उन्होंने इन झगड़ों की वजह का भी खुलासा किया है। बता दे करीना कपूर की सेफली खान से शादी को पुरे बारह साल होने वाले है। दोनों के दो बच्चे तैमूर और जेह हैं। करीना अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी और अपने परिवार की हैप्पी- हैप्पी फोटो शेयर करती रहती है। ऐसे में लोगो को लगता था की बॉलीवुड के इन कपल में कभी भी लड़ाई झगड़े नहीं होते लेकिन ऐसा नहीं है इस विषय को लेकर करीना कपूर ने खुलकर एक इंटरव्यू में बात करी है।
इस इंटरव्यू में करीना ने अपनी मैरिज लाइफ को लेकर खुलकर बात करी है और सैफ के बीच झगड़े के बारे में बात करते हुए करीना ने कहा- 'एक-दो नहीं, मेरे और सैफ के बीच कई चीजों को लेकर झगड़े होते हैं। लेकिन बहुत ही छोटी चीजों पर। हमारे बीच पैसों को लेकर झगड़े नहीं होते। जैसे मुझे एसी का टेम्परेचर 20 डिग्री चाहिए होता है और उन्हें 16। फिर हम समझौता कर लेते हैं और 19 पर आ जाते हैं। मुझे पता है कई बार एसी के टेम्परेचर के चलते लोगों में तलाक हो जाता है। जब भी लोलो घर आती है वो चतुराई से टेम्परेचर 25 कर देती है और सैफ कहते हैं शुक्र है कि मैंने बेबो से शादी की। कम से कम हमने 19 पर समझौता कर लिया है। इतना कहकर वो हंस जाती है तो कुछ इस तरह मेरे और सैफ के बिच ऐसी छोटी -छोटी चीज़ो को लेकर झगड़े होते है।
















































































Leave Your Message