अमित शाह झारखंड दौरे पर, बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी रणनीति पर चर्चा की, कांग्रेस को साधा निशाना।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज झारखंड दौरे पर हैं। रांची में बीजेपी के कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया गया। इस दौरान उन्होंने झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ रणनीति पर भी चर्चा की। अमित शाह ने इस अवसर पर कांग्रेस पर भी निशाना साधा, उन्होंने कहा कि झारखंड में कांग्रेस की राजनीतिक अस्तित्व कमजोर हो रही है। बीजेपी ने लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद अब राज्य में विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरने की मुहिम शुरू कर दी है। केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी नेता अमित शाह शनिवार (20 जुलाई) को झारखंड में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी के अभियान का शंखनाद करने रांची पहुंचे। पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में उन्होंने दावा किया कि झारखंड में बीजेपी सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में 81 में से 52 विधानसभा क्षेत्रों में कमल खिला। 

शाह ने कहा कि बीजेपी कोई भी चुनाव जीतती है तो इसका श्रेय बूथ के कार्यकर्ताओं को देती है। मोदी सरकार हो या बाबुलाल की सरकार किसी भी ने ऐसा कार्य नहीं किया जिससे कार्यकर्ताओं को सिर झुकाना पड़े। गृह मंत्री ने कहा कि झारखंड नक्सलियों से मुक्त कराया गया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा, 'इंडिया गठबंधन से कहता हूं 10 साल का हिसाब लाया हूं। आप भी पिछले 10 साल का हिसाब दीजिए। कार्यकर्ताओं के संबोधन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 10 साल में कांग्रेस ने झारखंड के विकास के लिए 84 हजार करोड़ रुपया दिया जबकि पीएम मोदी ने प्रदेश के लिए 3 लाख 84 हजार करोड़ रुपए दिए हैं। झारखंड को भाजपा ने बनाया और विकास भी भाजपा ने ही किया है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स