NEET पर संसद में घमासान, राहुल गांधी ने परीक्षा सिस्टम को बताया फ्रॉड।
NEET पर संसद में घमासान, राहुल गांधी ने परीक्षा सिस्टम को बताया फ्रॉड।
Parliament Session 2024 Live Updates: आर्थिक सर्वेक्षण के साथ ही आज संसद का बजट सत्र शुरू हो गया है। इससे पहले पीएम मोदी ने संसद परिसर से देश की जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा,'हमारा लक्ष्य सरकार की गांरटी को जमीन पर उतारना है।
आज से संसद का बजट सत्र शुरू हो चुका है। इस दौरान विपक्ष नीट पेपर लीक का मुद्दा जोरशोर से उठा रहा है। इसके अलावा विपक्ष रेलवे सुरक्षा और कांवड़ यात्रा को लेकर यूपी सरकार के फैसले सहित कई मुद्दे उठा सकता है।
आज से शुरू हो रहा संसद का सत्र 12 अगस्त तक चलेगा. इसमें कुल 19 बैठकें होनी हैं। इस दौरान सरकार की ओर से 6 विधेयक पेश किए जाने की उम्मीद है। इसमें 90 साल पुराने विमान अधिनियम को बदलने वाला विधेयक और जम्मू-कश्मीर के बजट के लिए संसद की मंजूरी भी शामिल है।
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा,'पूरे देश के सामने यह स्पष्ट है कि हमारी परीक्षा प्रणाली में बहुत गंभीर समस्या है. सिर्फ NEET में ही नहीं, बल्कि सभी प्रमुख परीक्षाओं में गड़बड़ी है। मंत्री (धर्मेंद्र प्रधान) ने खुद को छोड़कर सभी को दोषी ठहराया है। मुझे नहीं लगता यहां जो कुछ हो रहा है, वह उसके मूल सिद्धांतों को भी समझते हैं।
















































































Leave Your Message