कार्ति चिदंबरम ने योगी आदित्यनाथ को लिखा पत्र, मांगी कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा के लिए अधिक सावधानी।
सावन का महीना शुरू हो चूका है। सावन के महीने के साथ शिव भगतों की कावड़ यात्रा भी सुरु हो चुकी है। उत्तर प्रदेश में बड़ी संख्या में लोग कांवड़ यात्रा में भाग ले रहे हैं। इसी बिच एक बड़ी खबर सामने आई है। कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने कांवड़ियों पर संभावित खतरे को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। सांसद ने मांग की है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक सावधानी बरती जाए। इस विषय में उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखे गए पत्र में कांवड़ यात्रा के दौरान हाईटेंशन बिजली के तारों और बड़े आकार के म्यूजिक सिस्टम के कारण होने वाली दुर्घटनाओं की ओर ध्यान दिलाया है। उन्होंने कहा है कि बिजली के बुनियादी ढांचे का रखरखाव सही से नहीं होने, तार के ज्यादा नीचे लटके होने ऐसी घटनाएं होती हैं। कार्ति चिदंबरम तमिलनाडु के शिवगंगा से कांग्रेस पार्टी के सांसद हैं। उन्होंने सीएम योगी को लिखे पत्र में कहा है कि सोमवार से कांवड़ यात्रा शुरू हो गई है। इसलिए दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटनाओं को दोबारा होने से रोकने के लिए जरूरी कदम उठाने जरूरी हैं। सांसद ने पत्र में पिछले कुछ वर्षों में कांवड़ यात्रा के दौरान हुई घटनाओं के लेकर सुरक्षा मुद्दों को उठाया। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा में हाई-टेंशन बिजली के तारों और बड़े आकार के म्यूजिक सिस्टम से जुड़ी दुखद दुर्घटनाएं देखी गईं।
हर साल 7 करोड़ कांवड़ियाँ हरिद्वार से गंगा जल लेकर उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जाती हैं। इनका यात्रा करना उनके श्रद्धालुता और विश्वास को दर्शाता है। उत्तर प्रदेश सरकार के कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने सोमवार शाम को मुजफ्फरनगर के शिव चौक पर कांवड़ कंट्रोल रूम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह कंट्रोल रूम कांवड़ यात्रियों के लिए सुरक्षा और सुविधाओं की दृष्टि से महत्वपूर्ण होगा।
















































































Leave Your Message