बिग बॉस ओटीटी 3 में खाना बनाने को लेकर विवाद, शिवानी और कृतिका के बीच हुई हाथापाई।
बिग बॉस ओटीटी 3 के घर में कुछ ना कुछ आए दिन होता ही रहता है। ऐसे में एक और तड़का बिग बॉस के घर में लग गया है। घर में जमकर बहसबाजी और झगड़ा देखने को मिल रहा है। शो के अंदर थप्पड़बाजी और गाली-गलौच सबकुछ हो चुका है और अगला मामला धक्का-मुक्की तक पहुंच गया है। दरअसल बीते एपिसोड में शिवानी और कृतिका मलिक के बीच जमकर बहसबाजी हुई है। शो धीरे-धीरे फिनाले में पहुंच रहा है। इससे पहले कंटेस्टेंट अपना गेम मजबूत करने की फिराक में लगे हुए हैं। बीते दिन कृतिका मलिक और शिवानी कुमारी के बीच जमकर बहस देखने को मिली है। दरअसल दोनों कंटेस्टेंट खाना बना रही थीं। इसी बात पर बहस हो गई। शिवानी खाना बना रही थीं, तभी कृतिका ने उनको कहा कि वह पहले शावर ले लें। शिवानी इस बात पर चिढ़ गईं। वो बोलीं कि वो ऐसा नहीं करेंगी। इसी बात पर बहसबाजी शुरू हो गई। कृतिका ने कहा, "शिवानी, नहा लो क्योंकि हम खाना बना रहे हैं इस पर शिवानी चिढ़ गईं और बोलीं, सुबह का खाना थोड़ी बना रहे हैं, शाम का खाना बना रहे हैं। इसके बाद कृतिका ने अपने घरवालों को बताया कि वहने देखा कि शिवानी पैर पर खुजली कर रही थी और फिर खाना बनाने लगीं। शिवानी इसे नकारती हैं और इसके बाद दोनों के बीच मुठभेड़ शुरू होती है। इस बीच शिवानी ने कृतिका को हाथ लगाया और कृतिका ने इसका जवाब धक्के से दिया। इस विवाद के दौरान सबका ध्यान गया कि शिवानी ने हाथ में एक चाकू पकड़ा हुआ था और लवकेश कटारिया उसे पकड़ने की कोशिश कर रहे थे। इस शारीरिक संघर्ष से सभी हैरान रह गए। यह अब अनुमानित हो रहा है कि अगले एविक्शन में शिवानी या कृतिका में से किसी को हो सकता है।
















































































Leave Your Message