कॉन्टैक्ट लेंस इस्तेमाल करने की सावधानियां, आंखों की सुरक्षा और स्वास्थ्य के उपाय। 

कॉन्टैक्ट लेंस लगाने का फैशन सबको पसंद है और अब तो यह एक ट्रेंड बन चूका है। कुछ लोगों के लिए लेंस चश्मे से बेहतर विकल्प होते हैं, विशेषकर जिन्हें एलर्जी होती है या जिन्हें चश्मे से आराम नहीं मिलता है। वो लोग लेंस का इस्तेमाल करते है। अभी हालही में लेंस लगाने से जुड़ा मामला एक सामने आया हैं। , जैस्मिन भसीन को अचानक से दिखना बंद हो गया। कॉन्टैक्ट लेंस लगाने की वजह से उनकी आंखों की कार्निया खराब हो गई है जिससे उन्हें दिखना बंद हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक़ दिल्ली में एक इवेंट में जाने से पहले उन्होंने लेंस पहना था, जिससे उनकी आंखों में दर्द होने लगा। कुछ देर बाद उनकी आंखों में दर्द और तकलीफ होने लगी और अचानक से दिखाई देना बंद हो गया। कॉन्टैक्ट लेंस की वजह से आंखों में सूजन आती है। लेंस लगाने से इंफेक्शन, एलर्जी की समस्या हो सकती है। आंखें ड्राई होने लगती हैं। कॉर्निया के आकार में बदलाव आता जिसे कॉर्नियल एडिमा के रूप में भी जाना जाता है। 

लेंस इस्तेमाल करते समय बरतें ये सावधानी

* लेंस को लगाने और उतारने से पहले हमेशा हाथ धो लें और साफ़ हाथों से काम करें। साफ़ी का पालन करने से आप आंखों में इंफेक्शन के जोखिम को कम कर सकते हैं।

* लेंस के इस्तेमाल की समय सीमा का पालन करें। कुछ लेंस डेली डिस्पोजेबल होते हैं जिन्हें एक दिन के बाद फेंक देना चाहिए, वहीं कुछ को एक से ज्यादा दिनों तक पहन सकते हैं। अपने डॉक्टर से इस बारे में परामर्श करें।

लेंस लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान

*  लेंस की हाइजीन मेंटेन करें। 
* सी लेंस को लगाने की निर्धारित सीमा सिर्फ 24 घंटे तक है तो आप उसे दुबारा इस्तेमाल नहीं करें।
* लेंस को कभी भी पानी से न धोएं, लेंस लगाकार कभी न सोएं। 
* लेंस सॉल्यूशन को ठंडी, सूखी जगह पर रखना चाहिए। आदि!


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स