सास-ससुर से तारीफ सुनकर इमोशनल हुई सोनाक्षी सिन्हा !
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल दोनों की शादी को लगभग एक महीना पूरा हो चूका है। ये कपल 23 जून को शादी के बंधन में बंधा था। शादी के बाद से ही यह कपल किसी न किसी वजह से सोशल मीडिया पर लाइमलाइट बनर हुए रहते है। ऐसे में वह अपने अपने ससुराल में बेहद खुश है हालही में एक इंटरव्यू में उनके सास और ससुर ने बताया है कि उनकी बहू कैसी है। वो सोनाक्षी की तारीफ करते हुए नहीं थके। उनका कहना है कि वो उनसे अच्छी बहू अपने बेटे के लिए नहीं मिल सकती थी। उन्होंने सोनाक्षी की खूब तारीफ की। जहीर के मम्मी-पापा ने कहा- बस हम आपको बताना चाहते थे कि आपको अपनी बेटी के रूप में पाकर हम बहुत खुश हैं। आपको और जहीर को साथ में खुश देखकर अच्छा लगता है। आप दोनों को साथ में देखकर लगता है कि आप दोनों एक-दूसरे के लिए ही बने हो। आपका दिल असली सोना है। आपने हमे इतना प्यार और सम्मान दिया। जहीर के लिए इससे बेहतर किसी के बारे में हम सोच भी नहीं सकते थे। आप दोनों को आशीर्वाद।
सास-ससुर से तारीफ सुनकर सोनाक्षी सिन्हा इमोशनल हो गईं। बोलीं वो बहुत स्वीट हैं। वो मेरा बेहद ख्याल रखते है एक दम अपनी बेटी की तरह इसके बाद जहीर का भी सीक्रेट खुल गया. उन्होंने इसकी प्लानिंग की थी। जहीर ने बताया कि वो पेपर और टेक्स पर लिख रहे थे तो मैंने कहा कि जो मन में आए वो बोलो ऐसे लिख क्यों रहे हो। सोनाक्षी और जहीर ने इंटीमेट वेडिंग की थी। उन्होंने दोपहर में कोर्ट मैरिज की थी। जिसमें कुछ खास दोस्त और फैमिली शामिल हुई थी। उसके बाद शाम को एक ग्रैंड रिसेप्शन होस्ट किया था जिसमें बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शामिल हुए थे।
















































































Leave Your Message