लोकसभा में आज से बजट पर चर्चा शुरू, बजट पर चर्चा के लिए 20 घंटे का वक्त किया तय।  

संसद में आज (24 जुलाई) मानसून सत्र का तीसरा दिन है। संसद का मॉनसून सत्र सोमवार से जारी है। इसी सत्र में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को केंद्रीय बजट पेश किया। लोकसभा में आज से बजट पर चर्चा शुरू होगी। लोकसभा में बजट पर चर्चा के लिए 20 घंटे का वक्त तय किया गया है। लोकसभा में कांग्रेस को पौने चार घंटे का वक्त मिला है। संसद का यह मौजूदा सत्र 12 अगस्त को समाप्त होगा और इस दौरान कुल 19 बैठकें होंगी। 30 जुलाई को वित्त मंत्री बजट पर चली बहस के बाद अपना जवाब देंगी। वित्त मंत्रालय, रेलवे मंत्रालय, शिक्षा मंत्रालय, स्वास्थ्य मंत्रालय, MSME और फूड प्रोसेसिंग मंत्रालयों के डिमांड और ग्रांट पर चर्चा के लिए 5-5 घंटे का समय निर्धारित किया किया गया है। वहीं राज्यसभा में चर्चा के लिए 140 मिनट दिए गए हैं। इस सत्र में सरकार की ओर से 6 विधेयक पेश किए जाने की उम्मीद है, जिनमें 90 साल पुराने विमान अधिनियम को बदलने वाला विधेयक भी शामिल है। NEET एवं अन्य मुद्दों को लेकर इस सत्र में जमकर हंगामा देखने को मिल सकता है। वहीं I.N.D.I.A. के सभी सांसद बजट के खिलाफ सांसद में प्रदर्शन करेंगे। उनका कहना है कि इस बजट में भेदभाव किया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के घर पर मंगलवार शाम हुई I.N.D.I.A. ब्लॉक की बैठक में यह फैसला लिया गया।

 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स