बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली के एम्स में करवाया भर्ती।
बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव को लेकर बड़ी खबर आई सामने, दरअसल लालू यादव को तबीयत बिगड़ने पर बीती रात दिल्ली एम्स में एडमिट करवाया गया था। लेकिन आज उनकी हालत स्थिर है और उन्हें दिल्ली एम्स से डिस्चार्ज कर दिया गया है। एम्स में डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में लालू यादव का इलाज चल रहा था। उनकी हालत रात में भी स्थिर बताई जा रही थी और लालू के साथ उनके परिवार के लोग अस्पताल में मौजूद थे। साल 2022 में लालू यादव को सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट किया गया था। लालू यादव, जो लंबे समय से डायबिटीज़ और हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित थे, उन्हें सिंगापुर के डॉक्टरों ने इस ऑपरेशन की सलाह दी थी। इस किडनी ट्रांसप्लांट के बाद उनके स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिला था। लालू ठीक होने के बाद राजनीति में फिर से सक्रिय हो गए थे और चुनाव के दौरान मंच से भाषण भी दिया था। लालू यादव को चारा घोटाला मामले में सजा सुनाई गई थी जिसके बाद वे रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती रहे जहां उनका इलाज चलता रहा। उसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई थी तो उन्हें दिल्ली एम्स एयरलिफ्ट कर लाया गया था।
खबरों के अनुसार सोमवार को ही लालू पटना से दिल्ली आए थे। डॉक्टरों ने बताया था कि लालू प्रसाद यादव का बीपी लेवल बढ़ा हुआ था। फिलहाल दिल्ली एम्स के सीनियर डॉक्टर राकेश यादव ने कहा था कि लालू प्रसाद यादव की हालत स्थिर है और वह ठीक हैं।
















































































Leave Your Message