नेपाल के काठमांडू में भयानक हादसा, विमान के क्रैश होने से हुई 19 लोगो की मौत। 

नेपाल की राजधानी काठमांडू से बेहद ड़रावनी खबर आई सामने, काठमांडू में एक विमान क्रैश हो गया है। प्लेन ने सुबह करीब 11 बजे त्रिभुवन एयरपोर्ट से उड़ान भरी। इसके कुछ ही देर के अंदर यह क्रैश हो गया। 9N-AME प्लेन सूर्या एयरलाइन्स का था। हादसे में मारे गए लोगों में से 17 सूर्या एयरलाइंस के ही स्टाफ थे, जबकि बाकी 2 क्रू मेंबर्स थे। हादसे के तुरंत बाद पुलिस और फायर फाइटर्स की टीम घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए पहुंची। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि क्रैश के बाद विमान में आग लग गई थी। इसे तुरंत बुझा दिया गया घटनास्थल से सामने आई तस्वीरों में धुएं का गुबार उठता दिख रहा है। हालांकि, हादसा किस वजह से हुआ इसकी जानकारी अब तक सामने नहीं आई है।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि विमान रनवे के दक्षिणी छोर (कोटेश्वर की ओर) से उड़ान भर रहा था और अचानक नीच की ओर आने लगा और पंख का सिरा ज़मीन से टकराया। प्लेन में तुरंत आग लग गई। इसके बाद यह रनवे के पूर्वी हिस्से में बुद्ध एयर हैंगर और रडार स्टेशन के बीच खाई में जा गिरा। टीआईए के प्रवक्ता ने बताया कि यह दुर्घटना पोखरा जाने वाले विमान के उड़ान भरने के दौरान रनवे से बाहर निकल जाने के कारण हुई। उन्होंने बताया कि कैप्टन एमआर शाक्य को अस्पताल ले जाया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक क्रैश साइट से 18 शवों को बरामद किया गया है। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स