पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय तीरंदाजी की शुरुआत: पहले दिन का विस्तृत शेड्यूल। 

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत की शुरुआत 25 जुलाई, गुरुवार से होगी। खेलों के महा कुंभ का उद्घाटन 26 जुलाई, शुक्रवार को होगा, लेकिन भारत अपने अभियान की शुरुआत एक दिन पहले (25 जुलाई) से करेगा। इस बार 117 सदस्यीय भारतीय दल खेलों में हिस्सा लेगा। भारत तीरंदाजी से शुरुआत करेगा। हालांकि भारत को अब तक तीरंदाजी में कोई मेडल नहीं मिला है। तीरंदाजों के लिए टारगेट वही होगा कि भारत को पहले दिन पहला मेडल दिलाना। पहले दिन होने वाले तीरंदाजी के खेल को भारत में वायकॉम 18 के स्पोर्ट्स18 और डीडी स्पोर्ट्स 1.0 के ज़रिए टीवी पर लाइव प्रसारित किया जाएगा। इसके अलावा जियोसिनेमा के ज़रिए इसकी लाइव स्ट्रीमिंग होगी, जिसे आप बिल्कुल 'फ्री' में देख सकते हैं। बता दें कि 2012 में लंदन में हुए ओलंपिक के बाद यह पहला मौका होगा जब भारत तीरंदाजी की सभी 5 स्पर्धाओं में हिस्सा लेगा। इन 5 स्पर्धाओं में भारत के कुल 6 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, जिसमें 3 पुरुष और 3 महिलाएं होंगी। तो आइए जानते हैं कि पहले दिन भारत का शेड्यूल कैसा रहेगा। 

भारत का शेड्यूल
* दोपहर में 1pm बजे से वूमेंस इंडिविजुअल रैंकिंग राउंड होगा। महिलाओं में दीपिका कुमारी, अंकिता भक्त और भजन कौर हिस्सा ले रही हैं। 

* फिर शाम को 5:45pm बजे मेंस इंडिविजुअल रैंकिंग राउंड होगा. पुरुषों में बी. धीरज, तरूणदीप राय और प्रवीण जाधव हिस्सा ले रहे हैं। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स