यूपी पुलिस भर्ती 2024: री-एग्जाम के लिए तैयारियाँ शुरू,अगस्त में जारी होंगे एडमिट कार्ड।
उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड ने यूपी पुलिस कॉनस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 की नई तारीखें जारी कर दी हैं। यूपीपीआरपीबी ने इस बारे में ऑफिशियल नोटिस रिलीज किया है, जिसमें दिए गए जानकारी के अनुसार यह परीक्षा 23 से 25 अगस्त और 30 से 31 अगस्त 2024 के बीच आयोजित की जाएगी। बता दें कि पहले यूपी कॉन्स्टेबल परीक्षा का आयोजन फरवरी महीने में किया गया था और पेपर लीक के कारण एग्जाम कैंसिल कर दिया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 48 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स ने परीक्षा में भाग लिया था। इन सभी को एग्जाम कैंसिल होने से खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा था और सभी को लंबे समय से नई तारीख जारी होने का इंतजार था। आखिरकार परीक्षा की नई तारीख रिलीज हो गई है और ये कैंडिडेट्स अगस्त महीने में एग्जाम दे पाएंगे।
सुचना के अनूसार हर शिफ्ट में करीब 5 लाख स्टूडेंट्स परीक्षा में भाग लेंगे. री-एग्जाम 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त 2024 के दिन आयोजित किया जाएगा। हर दिन परीक्षा दो शिफ्ट में होगी। इसके लिए एडमिट कार्ड भी फिर से रिलीज किए जाएंगे। इसके बारे में सूचना कुछ समय में वेबसाइट पर साझा की जाएगी। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती री-एग्जाम के लिए नए एडमिट कार्ड फिर से जारी किए जाएंगे। इसकी पक्की तारीख अभी तक घोषित नहीं हुई है, लेकिन यह माना जा रहा है कि यूपी कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड अगस्त महीने के पहले हफ्ते में जारी किए जाएंगे। आपको समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपडेट्स देखने की सलाह दी जाती है। कृपया सतर्क रहें और किसी भी गलत या भ्रामक जानकारी का शिकार न बनें। इस बारे में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने परीक्षा कैंसिल करते समय ही कहा था कि 6 महीने के अंदर एग्जाम आयोजित करवाया जाएगा। तभी से कैंडिडेट्स को नई तारीखें जारी होने का इंतजार था जो आज पूरा हो गया है।
















































































Leave Your Message