आरती सिंह ने जाहिर की मामा जी के शादी में आने की खुशी !
कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक और बॉलीवुड एक्टर गोविंदा के बीच का झगड़ा हर कोई जानता है। कृष्णा और गोविंदा ऐसे तो रिश्ते में मामा-भांजे हैं लेकिन दोनों ही एक-दूसरे के सामने पड़ने से बचते हुए दिखाई देते हैं। आरती सिंह ने खुशी जाहिर की कि बॉलीवुड सुपरस्टार गोविंदा उनकी शादी में शामिल हुए। उन्होंने बताया कि वह कभी भाई और मामा की लड़ाई में शामिल नहीं हुईं। आरती ने गोविंदा के प्रति अपने प्यार को जताया और उनकी हमेशा देखभाल की बात की। उन्होंने बताया कि उनकी सबसे बड़ी खुशी यह थी कि उनके मामा ने उनकी शादी में शामिलता दिखाई, जो कि थोड़ी देर के लिए थी, क्योंकि वे बहुत समय बाद मिले थे।आरती ने पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में आगे खुलासा किया कि, 'जैसे ही मैंने अपने मामा को देखा, मैं बहुत खुश हुई। मेरी उनके साथ कभी कोई बात नहीं हुई। मुझे उनसे बहुत प्यार है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, गोविंदा और कृष्णा अभिषेक के रिश्ते में हमेशा से थोड़ी खटपट रही है, लेकिन उनका विवाद एक कॉमेडियन की पत्नी के ट्वीट के कारण चरम पर पहुंच गया। वास्तव में, 2018 में कृष्णा अभिषेक की पत्नी कश्मीरा शाह ने एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, 'पैसे के लिए नाचने वाला।' रिपोर्ट्स के मुताबिक, कश्मीरा के इस ट्वीट को गोविंदा से जुड़ा माना गया, क्योंकि उसी समय एक्टर गोविंदा ने पैसे के लिए एक इवेंट में शामिल होने का ऐलान किया था।कश्मीरा शाह के इस ट्वीट के बाद बवंडर मच गया. कश्मीरा के इस ट्वीट का जवाब गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने भी सोशल मीडिया पर ही दिया. तभी से मामा-भांजे के बीच तलवारें खिंची हुई हैं।
















































































Leave Your Message