जापान में बाढ़ और भूस्खलन ने बढ़ाई मुश्किलें, प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा ने सुरक्षा को प्राथमिकता देने की अपील। 

जापान में आई बाढ़ ने बढ़ाई लोगो की मुस्किले उत्तरी जापान में भारी बारिश का कहर देखने को मिला है। बारिश के बाद आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण परिवहन सेवाएं बाधित हो गई हैं। सैकड़ों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ा है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने यामागाटा और अकिता प्रांत के कई शहरों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इन शहरों में अब तक गर्म हवाएं चलने के कारण उमस भरा मौसम था। अग्निशमन एवं आपदा प्रबंधन एजेंसी के अनुसार, अकिता प्रांत के युजावा शहर में एक व्यक्ति सड़क निर्माण स्थल पर भूस्खलन की चपेट में आने के बाद लापता हो गया। एजेंसी के मुताबिक, युजावा में बचाव कर्मियों ने नाव की मदद से बाढ़ग्रस्त क्षेत्र से 11 प्रभावितों को सुरक्षित निकाला है। पड़ोसी यामागाटा प्रांत में सबसे अधिक प्रभावित युजा और सकाटा कस्बों में बृहस्पतिवार को एक घंटे के भीतर 10 सेंटीमीटर (चार इंच) से अधिक बारिश हुई। क्षेत्र के हजारों लोगों को ऊंचे एवं सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की सलाह दी गई थी। हालांकि, शरण लेने वाले लोगों की संख्या के बारे में तत्काल जानकारी नहीं मिल पाई है। प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा ने प्रभावित इलाकों के निवासियों से मौसम की जानकारी पर लगातार ध्यान रखने और सुरक्षा को प्राथमिकता देने  की अपील की है। पूर्वी जापान रेलवे कंपनी के अनुसार, यामागाटा शिंकानसेन बुलेट ट्रेन सेवाएं बृहस्पतिवार को आंशिक रूप से स्थगित कर दी गईं। मौसम एजेंसी ने शुक्रवार शाम तक क्षेत्र में लगभग 20 सेंटीमीटर (आठ इंच) अतिरिक्त बारिश का पूर्वानुमान जताया और लोगों से सतर्क रहने की सलाह दी है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स