तेलंगाना सरकार ने करी बड़ी घोषणा, प्रीलिम्स पास करने वाले उम्मीदवारों की मज़े ही मज़े।
तेलंगाना सरकार ने किया बड़ा एलान अपने राज्य के युवाओ को देंगे 1 लाख रुपये। यूपीएससी सीएसई परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। अब इन उम्मीदवारों को सरकार की तरफ से एक लाख रुपये दिए जाएंगे। ये रुपये उन कैंडिडेट्स को मिलेंगे जो प्रीलिम्स एग्जाम में सफलता हासिल कर लेंगे। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा दुनिया की सबसे कठिन परीक्षाओं में मानी जाती है। यह परीक्षा तीन चरणों में होती है। प्रारंभिक, मुख्य और इंटरव्यू। हर साल देशभर से लाखों उम्मीदवार इस परीक्षा की तैयारी करते हैं, लेकिन सफल होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या बहुत कम होती है। यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा (प्रिलिम्स) पास करना भी आसान नहीं है। इसके लिए उम्मीदवारों को कठोर तैयारी करनी पड़ती है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा को पास कर लेते हैं, उन्हें प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित किया जाता है और प्रोत्साहन राशि भी दी जाती है। तेलंगाना सरकार ने यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को 1 लाख रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है। ज्य सरकार की इस योजना का नाम राजीव गांधी सिविल अभयहस्तम योजना है. योजना के उद्देश्य की बात करें तो कैंडिडेट्स को हौसले को बढ़ावा देना और यूपीएससी मुख्य परीक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना भी है। राजीव गांधी सिविल अभयहस्तम योजना का फायदा तेलंगाना के रहने वाले लोगों को ही मिलेगा। योजना का लाभ लेने के लिए कैंडिडेट को वहां का निवासी होना आवश्यक है। तेलंगाना के रहने वाले सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों को इस योजना का फायदा मिलेगा।
















































































Leave Your Message