भारत और बांग्लादेश के बीच आज खेला जाएगा 'महिला एशिया कप 2024' का पहला सेमीफाइनल मुकाबला। 

भारत और बांग्लादेश के बीच आज, 26 जुलाई 2024, को महिला एशिया कप 2024 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला श्रीलंका के दांबुला के रंगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित होगा और भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे से शुरू होगा।महिला भारतीय क्रिकेट टीम इस टूर्नामेंट में अब तक सबसे अधिक एशिया कप खिताब जीतने वाली टीम है, जबकि बांग्लादेश ने केवल एक बार ही यह खिताब जीता है। आज दोनों टीमें फाइनल में जगह बनाने के लिए आमने-सामने होंगी।टीम इंडिया ने टूर्नामेंट के लीग स्टेज में लगातार तीनों मैच जीतकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की है। वहीं बांग्लादेश ने लीग स्टेज में तीन में से दो मैच जीते। भारतीय टीम ग्रुप-ए में शीर्ष पर रही, जबकि बांग्लादेश ग्रुप-बी में दूसरे स्थान पर रही। भारतीय टीम ने लीग स्टेज में तीनों ही मैच जीते हैं। दूसरी तरफ, बांग्लादेश ने 3 में से 2 मैच जीते हैं। ऐसे में सेमीफाइनल में टीम इंडिया के जीत की संभावना काफी ज़्यादा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि आज कौन सी टीम पहली फाइनलिस्ट बनती है। वहीं दोनों के बीच हेड टू हेड देखा जाए, तो भारत और बांग्लादेश के बीच कुल 22 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले जा चुके हैं। 22 मैचों में टीम इंडिया ने 19 में जीत हासिल की है, जबकि बांग्लादेश सिर्फ 3 में जीत अपने नाम कर सकी है। 

सेमीफाइनल के लिए भारतीय स्क्वॉड

शैफाली वर्मा, दयालन हेमलता, एस सजना, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), स्मृति मंधाना (कप्तान), दीप्ति शर्मा, राधा यादव, तनुजा कंवर, रेणुका ठाकुर सिंह, अरुंधति रेड्डी, उमा छेत्री, आशा शोभना, हरमनप्रीत कौर, पूजा वस्त्रकार।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स