राहुल गाँधी को होना पड़ेगा सुलतानपुर की एमपी-एमएलए अदालत पेश, मानहानि का है मामला।

कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी शुक्रवार को सुलतानपुर की सांसद-विधायक (एमपी/एमएलए) अदालत में एक मानहानि मामले में पेश होंगे। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने बताया कि राहुल गांधी शुक्रवार को पूर्वाह्न नौ बजे लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। वहां से वह कार द्वारा सुलतानपुर के लिए रवाना होंगे और अदालत में पेश होंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थानीय नेता विजय मिश्र ने राहुल गांधी पर आरोप लगाया है कि उन्होंने 2018 में बेंगलुरु में भाजपा के तत्कालीन अध्यक्ष और वर्तमान गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके चलते चार अगस्त 2018 को मानहानि का मामला दर्ज कराया गया। दरअसल सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में अगस्त 2018 में मानहानि का मुकदमा दायर हुआ था। मुकदमा भाजपा नेता विजय मिश्रा ने दायर किया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि 8 मई को कर्नाटक के बेंगलुरू में एक चुनावी सभा में राहुल गांधी ने अमित शाह को लेकर अपमानजनक टिप्पणी की थी। इस मामले में राहुल गांधी को इसी साल फरवरी में जमानत मिल चुकी है। 

अदालत ने इस मामले में राहुल को 20 फरवरी को जमानत दी थी। विशेष मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने मामले में अपना बयान दर्ज कराने के लिए राहुल को 26 जुलाई को अदालत में पेश होने का निर्देश दिया है। दरअसल इसी मामले में राहुल गांधी को इससे पहले 2 जुलाई को पेश होना था। हालांकि, राहुल गांधी उस समय कोर्ट में पेश नहीं हो पाए थे। राहुल गांधी के वकील ने कोर्ट में कहा था कि लोकसभा का सत्र चल रहा है। इसलिए राहुल गांधी कोर्ट नहीं आ पाए हैं। कोर्ट में पेश होने के लिए राहुल गांधी के वकील ने कोर्ट से 26 जुलाई तक की तारीख मांगी थी। 26 जुलाई को सुबह 9 बजे के करीब लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर उतरेंगे। यहां से सड़क मार्ग के जरिए वे सुल्तानपुर के एमपी-एमएलए कोर्ट के लिए रवाना होंगे।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स