नीति आयोग की बैठक: I.N.D.I.A. ब्लॉक का बहिष्कार, ममता बनर्जी और हेमंत सोरेन की प्रमुख उपस्थिति।
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद मोदी आज सुबह 10 बजे देश की राजधानी दिल्ली में नीति आयोग गवर्निंग काउंसिल की बैठक होनी है। दिल्ली में हो रही इस बैठक को लेकर जमकर सियासत हो रही है। बता दें कि केंद्रीय बजट को राज्यों के खिलाफ बताते हुए I.N.D.I.A. ब्लॉक वाले राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने इस मीटिंग का बहिष्कार किया है। हालांकि, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच गई है। INDI गठबंधन के एक और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी आज की नीति आयोग की बैठक में शामिल होंगे। साथ ही ममता बनर्जी ने घोषणा की है कि वह नीति आयोग की मीटिंग में बंगाल की समस्याओं और जरूरतों को प्रमुखता से उठाएंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लिया गया, तो वह मीटिंग को बीच में छोड़कर बाहर चली जाएंगी। इसके बाद, दिल्ली में ममता बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस के सांसदों के साथ बैठक की और फिर अरविंद केजरीवाल के घर जाकर उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल से भी मुलाकात की। इस दौरान, ममता ने कहा कि भले ही वह नीति आयोग की बैठक में जाएंगी, लेकिन उनकी राय है कि नीति आयोग को भंग कर देना चाहिए, क्योंकि इसके पास कोई वास्तविक अधिकार नहीं है।
यह है नीति आयोग की बैठक का एजेंडा
1 .. 'विकसित भारत @ 2047' दस्तावेज पर चर्चा
2 .. पेयजल की पहुंच, मात्रा और गुणवत्ता
3 .. बिजली की गुणवत्ता, एफिशिएंसी और विश्वसनीयता
4 .. स्वास्थ्य की पहुंच, सामर्थ्य और देखभाल की गुणवत्ता
5 .. स्कूली शिक्षा की पहुंच और गुणवत्ता
6 .. भूमि और संपत्ति की पहुंच, रजिस्ट्री, डिजिटलाइजेशन
कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री नीति आयोग की बैठक का बॉयकॉट कर रहे हैं। इस सूची में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन, और केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन शामिल हैं, जिन्होंने बैठक में शामिल होने से इंकार कर दिया है। इसके विपरीत, भाजपा और NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्री दिल्ली पहुँच गए हैं। इनमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे शामिल हैं, जिन्होंने नीति आयोग की बैठक के लिए दिल्ली का रुख किया है।
















































































Leave Your Message