बिग बॉस ओटीटी 3 में होगा डबल एलिमिनेशन? फैंस को लगेगा तगड़ा झटका !
बिग बॉस ओटीटी 3 के घर में आए दिन कुछ न कुछ होता ही रहता है। जिसको देखना दर्शको को बेहद पसंद है इसलिए इस शो को मोस्ट एंटरटेनिंग शो का टाइटल दिया हुआ है। 'बिग बॉस ओटीटी 3' का ग्रैंड फिनाले 2 अगस्त को है और इसीलिए अब घर से सदस्यों को एक के बाद एक एलिमिनेट किया जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनूसार ऐसा कहा जा रहा है की हाल ही में शिवानी कुमारी को एविक्ट कर दिया गया है। साथ ही ऐसा कहा जा रहा है की अब खबर है कि शो में डबल एलिमिनेशन हुआ है। दूसरे कंटेस्टेंट जो 'बिग बॉस ओटीटी 3' से बेघर हुए हैं, वह हैं विशाल पांडे है। खबरों के अनूसार 26-27 जुलाई को बिग बॉस OTT 3 के घर में ट्रिपल एविक्शन हो सकता है। अब दो सदस्य तो बाहर हो चुके हैं, देखने वाली बात होगी कि तीसरा कौन होगा।
खबरों के अनूसार शिवानी कुमारी और विशाल पांडेय घर से एविक्ट हो चुके हैं। इसके बाद से ही अब घर में जो बचे हुए खिलाडी है उनका नाम है। रणवीर शौरी, अरमान मलिक, कृतिका मलिक, लव कटारिया, सना मकबूल, साई केतन राव और नेजी का भी नाम शामिल था। अब डबल एलिमिनेशन के बाद सिर्फ 7 कंटेस्टेंट्स बचे हैं। बिग बॉस ओटीटी 3' का विनर कौन होगा, इसका खुलासा तो ग्रैंड फिनाले पर ही होगा, पर सोशल मीडिया पर यूजर्स का अनुमान है कि रणवीर शौरी शो जीत सकते हैं। आखिरी 'वीकेंड का वार' में भी जब होस्ट अनिल कपूर ने घरवालों से इस सीजन के संभावित विनर के बारे में पूछा तो ज्यादातर ने रणवीर शौरी का ही नाम लिया गया था।
















































































Leave Your Message