अमेरिका में भयानक विमान हादसा, जंगल में लगी भीषण आग साथ ही कई लोगो की है मौत की आशंका। 

एक बार फिर से हुआ विमान हादसा, जीहाँ नेपाल के बाद अब अमेरिका में हुआ दर्दनाक के साथ भयानक विमान हादसा। यह विमान हादसा इतना भयानक था की हादसे वाले स्थान पर जंगल में भीषण आग लग गई। ऐसे में यहां कई लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मौतों की स्पष्ट संख्या का अभी पता नहीं चल सका है। यह दुर्घटना अमेरिका के व्योमिंग प्रांत में हुई, जहां एक विमान दुर्घनाग्रस्त हो गया। समें सवार कई लोगों की मौत होने के साथ ही जंगल में भीषण आग लग गई। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी हई थी। कैंपबेल काउंटी के अधिकारियों ने सोशल मीडिया पर जारी एक पोस्ट में बताया कि यह हादसा दोपहर करीब एक बजे हुआ, जब विमान व्योमिंग की सीमा के पास स्थित जिलेट शहर में उड़ान भर रहा था। उन्होंने कहा कि हादसे में मरने वाले लोगों की संख्या फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है। कैंपबेल काउंटी के अंडरशेरिफ क्वेंटिन रेनॉल्ड्स ने बताया कि हादसे से पहले विमान के पायलट ने आपात संदेश भेजकर बताया था कि विमान में कुछ गड़बड़ी होने के संकेत दिए थे। 

ऐसा बताया गया था की बाद में इलाके के लोगों ने फोन कर संभावित दुर्घटनास्थल के पास से धुआं उठता दिखने की जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबि विमान के दुर्घनाग्रस्त होने से जिलेट के आसपास के जंगलों में भीषण आग लग गई। साथ ही ऐसा बताया गया की कई विमानों की साहयता से इलाके में पानी  का छिड़काव कर आग के लपेट को काबू पाने की खूब कोशिश करी गई। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड ने हादसे की जांच के लिए अपनी एक टीम घटनास्थल के लिए रवाना की है। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स