ओरी के बॉलीवुड में डेब्यू की चर्चा, सोशल मीडिया पर पोस्ट ने मचाई हलचल!
बॉलीवुड स्टारकिड्स के फेवरेट ओरी उर्फ ओरहान अवत्रामणि अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। ओरी हर बॉलीवुड पार्टी का हिस्सा होते हैं और पिछले दिनों वह अनंत-राधिका की शादी में भी धमाल मचाते दिखे थे। ओरी अनंत-राधिका की शादी के हर फंक्शन में मौजूद थे। अब ओरी एक बार फिर सुर्खियों में है और इस बार वजह थोड़ी चौंकाने वाली है। स्टारकिड्स और इंडस्ट्री की बड़ी पार्टीज में अक्सर नजर आने वाले ओरी बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। ये हम नहीं कह रहे। ये चर्चाएं तब शुरू हुईं जब PVR INOX ने ओरी का एक पोस्टर जारी किया और बाद में ये डिलीट भी कर दिया। ओरी ने इंस्टाग्राम पर अपनी नई तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह एक मल्टीप्लेक्स के अंदर नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में, वह एक खाली थिएटर में अंधेरे माहौल में पोज़ देते हुए दिख रहे हैं, जबकि बड़ी स्क्रीन पर उनके फोकस में चल रहा वीडियो दिखाया गया है। इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा है, "आपसे मूवीज वगैरह में मिलता हूं। #OrryOnTheBigScreen।"
ओरी उर्फ ओरहान अवत्रामणि ने भले ही अब तक किसी फिल्म, टीवी सीरीयल या वेब सीरीज में काम नहीं किया हो, लेकिन वह अब लोगों के बीच काफी फेमस हो चुके हैं। ऐसे में इस पोस्ट को देखने के बाद इसी सोच में हैं कि क्या ओरी सच में एक्टिंग डेब्यू करने वाले हैं। कई लोगों ने ओरी के पोस्ट पर रिएक्शन देते हुए उनसे सवाल किए और कई स्टारकिड्स ने भी इस पर रिएक्शन दिया है।
















































































Leave Your Message