पेरिस ओलंपिक 2024: नीता अंबानी का उद्घाटन, मनु भाकर का ऐतिहासिक मेडल।
पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत ने अपना पहला पदक जीतकर शानदार शुरुआत की है। इस मेगा स्पोर्ट्स टूर्नामेंट की शुरुआत 26 जुलाई को भारत के पवेलियन के उद्घाटन के साथ हुई। इसे 'इंडिया हाउस' नाम दिया गया है, जिसे रिलायंस फाउंडेशन द्वारा प्रेजेंट किया गया है और इसके उद्घाटन समारोह में मुकेश अंबानी और नीता अंबानी दोनों मौजूद थे। वहीं इसी दिन का एक और खास वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जहां उन्हें विजिटर के साथ भांगड़ा करते देखा जा सकता है। इंस्टाग्रामर पर शेयर किए गए इस वीडियो में, रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन और संस्थापक को सुलबीर के मशहूर ट्रैक 'गल बन गई' और 'देवा श्री गणेशा देवा' पर थिरकते हुए देखा गया। नीता अंबानी उन मेहमानों से घिरी हुई थीं जिन्हें भारत का उत्साहवर्धन करने के लिए आमंत्रित किया गया था। पेरिस ओलंपिक 2024 में नीता अंबानी को दिल खोलकर भांगड़ा करते देखा गया, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो में नीता अंबानी पिंक साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
नीता अंबानी, खेल प्रशासक और आईओसी सदस्य, ने ला विलेट में इंडिया हाउस के उद्घाटन के दौरान पीटीआई से बात की और भारत के अच्छे प्रदर्शन का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि हमारे एथलीटों में 47% लड़कियां हैं, जो महिला शक्ति का प्रतीक हैं और यह सिखाता है कि खुद पर विश्वास होना चाहिए। शूटर मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक 2024 में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारत को पहला ओलंपिक मेडल दिलाया। यह मनु का करियर का दूसरा ओलंपिक मेडल है। इस बार भारत की ओर से कुल 117 एथलीट ओलंपिक में भाग ले रहे हैं।
















































































Leave Your Message