शालीन भनोट ने 'हेलीकॉप्टर फ्लैग स्टंट' जीतकर भारतीय टेलीविजन पर रचा इतिहास। 

खतरों के खिलाड़ी 14 शो 27 जुलाई से शुरू होते ही टीवी पर छा गया है, और पहले एपिसोड से ही शो में खतरनाक और धमाकेदार स्टंट देखने को मिल रहे हैं। इस मोस्ट पॉपुलर स्टंट बेस्ड रियलिटी शो में इस बार एक अनोखा रिकॉर्ड बना है, जिसे शायद आपने कभी सोचा भी नहीं होगा। शालीन भनोट ने हेलीकॉप्टर फ्लैग स्टंट जीतकर भारतीय टेलीविजन पर नया इतिहास रचा है। वह इस स्टंट को जीतने वाले पहले टीवी एक्टर बन गए हैं। सोशल मीडिया पर उनकी इस उपलब्धि की जमकर तारीफ हो रही है। "खतरों के खिलाड़ी 14" का सबसे खतरनाक और जोखिम भरा हेलीकॉप्टर फ्लैग स्टंट अब शालीन भनोट के नाम पर है। इस बार भी फिल्म मेकर रोहित शेट्टी होस्ट कर रहे हैं। शो में इस साल करण वीर मेहरा, कृष्णा श्रॉफ, गश्मीर महाजनी, अभिषेक कुमार, आशीष मेहरोत्रा, निमृत कौर अहलूवालिया, शिल्पा शिंदे, नियति फतनानी, शालीन भनोट, अदिति शर्मा, असीम रियाज और सुमोना चक्रवर्ती के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलने वाली है। वहीं शो शुरू होते ही स्टंट और कंटेस्टेंट्स के कारनामों के कारण सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में बना हुआ है।

इस बार शो में खतरों के खिलाडी 14 की शूटिंग रोमनिया में हुई है। जिसमे कंटेस्टेंट्स को आप खरतनाक स्टंट करते हुए देख सकते है जिसको देखकर सबके होश उड़ने वाले है। शो को 10 साल से होस्ट कर रहे रोहित शेट्टी ने इस बार शो को और भी मजेदार और धामाकेदार बनाने के लिए अपनी टीम के साथ कड़ी मेहनत की है, और इसका असर पहले एपिसोड से ही दिखने लगा है। 'खतरों के खिलाड़ी 14' के इस शानदार सीजन में और भी बहुत कुछ देखने को मिलेगा। यह देखना दिलचस्प होगा कि आगामी एपिसोड्स में क्या नया धमाल देखने को मिलेगा।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स