संजय दत्त की जेल के दिनों की अनसुनी कहानियां, बनाई कागज की थैलियां साथ ही खाया अनोखा खाना।
संजय दत्त की पर्सनल लाइफ एक रोलरकोस्टर की तरह रही है। आज संजय दत्त अपना 65वां जन्मदिन मना रहे हैं और उनके फिल्मी करियर में 180 से ज्यादा फिल्मों का अनुभव है। उनकी ज़िन्दगी भी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है, जिसमें कई उतार-चढ़ाव शामिल हैं। संजय दत्त के लिए सबसे कठिन समय तब आया जब उन्हें 5 साल की जेल की सजा सुनाई गई। 1993 के मुंबई बम ब्लास्ट मामले में अवैध हथियार रखने के आरोप में संजय दत्त को यरवदा जेल में रहना पड़ा। उन्होंने इस कठिन दौर के बारे में खुद कई बार खुलासा किया है। संजय दत्त ने जेल में दिन एक आम आदमी की तरह बिताए थे। वो खाने के बहुत शौकीन हैं. उन्हें निहारी बहुत पसंद है। संजय दत्त के दोस्त राशिद हकीम ने उनके जेल के दिनों के बारे में एक बार याद करते हुए बताया था। कि जब वो यरवदा जेल में थे तो एक बार खाना खाते हुए उनकी दाल में मक्खी गिर गई थी। उन्हें पता था कि उनके पास दाल के अलावा प्रोटीन का कोई कंजप्शन नहीं है। इस वजह से उन्होंने दाल से मक्खी निकाली और उसे पी गए थे।
संजय दत्त जेल से केवल 440 रुपये लेकर बाहर आए थे। जेल में सजा के दौरान, वह कागज की थैलियां बनाया करते थे और एक दिन में 50 रुपये कमाते थे। जेल में अपनी सजा के दौरान, उन्होंने लगभग 38 हजार रुपये कमाए थे, लेकिन उन्होंने ज्यादातर पैसा कैंटीन में खर्च कर दिया था। शुरू में, संजय दत्त को कागज की थैलियां बनाने में कठिनाई होती थी, लेकिन समय के साथ वह इसमें माहिर हो गए और जल्दी-जल्दी थैलियां बनाने लगे थे।
















































































Leave Your Message