राहुल गांधी ने बजट पर बोलै हमला, छोटे बिजनेस, युवाओं और किसानों के उठाए मुद्दे।
संसद के मॉनसून सत्र में बीते दिन राहुल गांधी ने बजट पर चर्चा की। अपने भाषण में राहुल गांधी ने वित्त मंत्री पर बजट को लेकर कई हमले किए। राहुल ने कहा कि आपने कोविड में छोटे बिजनेस को खत्म कर दिया। उससे देश की रीड की हड्डी टूट गई है। उन्होंने कहा कि बजट में इंटर्नशिप प्रोग्राम की बात की गई और आपने कहा कि 500 बड़ी कंपनियों में ये काम होगा, लेकिन 99 फीसद युवाओं को इससे लेना देना नहीं है, तो इसका मतलब है कि आपने पहले टांग तोड़ दी और फिर बाद में आप बैंडेज लगा रहे हैं। राहुल ने आगे कहा कि पूरे देश की अर्थव्यवस्था केवल दो लोगों के हाथों में है। उन्होंने पहले अडानी और अंबानी का नाम लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला। इसके बाद संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू द्वारा टोके जाने पर राहुल गांधी ने कहा कि अब मैं नाम नहीं लूंगा लेकिन A1 और A2 कह दूंगा। उन्होंने आगें कहा कि देश में 21वीं सदी में नया चक्रव्यूह रचा जा रहा है, जिसमें युवाओं और किसानों को फंसाने का काम किया जा रहा है। राहुल ने कहा कि इस बजट में आपने युवाओं के लिए कुछ नहीं किया है।और आपने युवा को कोई रोजगार नहीं दिया है।
राहुल गांधी ने आज बजट पर चर्चा के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर निशाना साधा। अपने भाषण में राहुल गांधी ने कहा कि देश का हर युवा पेपर लीक पर वित्त मंत्री को सुनना चाहता था और इस बजट से किसान भी खुश नहीं है। राहुल ने कहा कि आपने कोविड में छोटे बिजनेस को खत्म कर दिया। राहुल ने कहा कि देश में तकरीबन 73 प्रतिशत, दलित, आदिवासी और पिछड़े वर्ग के लोग हैं। ये देश की मुख्य शक्ति है। उन्होंने यह कहा कि सच्चाई है कि इनको कहीं भी जगह नहीं मिल रही है, बिजनेस में जगह नहीं मिलती है, कॉरपोरेट में जगह नहीं मिलती है।
















































































Leave Your Message