पेरिस ओलंपिक में कोविड-19 का असर: एडम पीटी पाए गए पॉजिटिव, मेडल जीतने के बाद रिपोर्ट ने किया खुलासा।
पेरिस ओलंपिक 2024 की शुरुआत 26 जुलाई से हुई थी। पेरिस में खेले जा रहे ओलंपिक खेलों का फैंस खूब लुत्फ उठा रहे हैं, लेकिन इसी बीच खेलों के महा कुंभ में कोराना की एंट्री हो गई। इंग्लिश एथलीट को कोरोना ने अपने चपेट में ले लिया। ब्रिटेन के तैराक एडम पीटी कोरोना की चपेट में आए हैं। एडम ने 28 जुलाई को 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक इवेंट में मेडल जीता था। मेडल जीतने के अगले ही दिन उनके कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सामने आई। 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक इवेंट के फाइनल में हिस्सा लेना वाले एडम पीटी इटली के निकोलो मार्टिनेंगी के साथ संपर्क में आए थे। निकोलो मार्टिनेंगी ने इवेंट में गोल्ड मेडल जीता था। इसके अलावा एडम अमेरिकी तैराक निक फिंक के साथ भी संपर्क में आए थे। बता दें कि रविवार (28 जुलाई) की सुबह एडम पीटी ठीक महसूस नहीं कर रहे थे। हालांकि फिर भी उन्होंने फाइनल मुकाबले में हिस्सा लेने का फैसला किया। फाइनल खेलने के बाद एडम की तबीयत खराब हुई और फिर जांच करने पर पाया गया कि वह कोरोना पॉजिटिव हैं। टोक्यो ओलंपिक में एडम ने 4 मेडल जीते थे, जिसमें 3 गोल्ड शामिल थे। पेरिस में चल रहे ओलंपिक में कोविड-19 को लेकर कोई नियम नहीं है।
बता दें कि रविवार (28 जुलाई) की सुबह एडम पीटी ठीक महसूस नहीं कर रहे थे। हालांकि फिर भी उन्होंने फाइनल मुकाबले में हिस्सा लेने का फैसला किया। फाइनल खेलने के बाद एडम की तबीयत खराब हुई और फिर जांच करने पर पाया गया कि वह कोरोना पॉजिटिव हैं।
















































































Leave Your Message