सीएम योगी का सपा पर जोरदार हमला: शिवपाल यादव को 'गच्चा' देने की बात और महिला सुरक्षा पर दिया बयान।

उत्तर प्रदेश विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ का समाजवादी पार्टी पर बड़ा हमला। उत्तर प्रदेश विधानसभा में योगी आदित्यनाथ ने जब मंगलवार को बोलना शुरू किया तो उन्होंने विपक्ष के हर एक सवाल जब जबरदस्त अंदाज में जवाब दिया। विधानसभा में माता प्रसाद पांडेय को नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने के फैसले पर सीएम ने तंज कसते हुए शिवपाल यादव पर कमेंट किया। उन्होंने कहा, आपने चाचा को गच्चा दिया। मुख्यमंत्री की यह बात सुनते ही शिवपाल यादव हंसने लगे और सीएम योगी ने भी मुसकुरा दिया। वहीं माता प्रसाद पांडेय ने कोई जवाब नहीं दिया। सीएम योगी ने ये भी कहा कि महिलाओं के खिलाफ सबसे ज्यादा अपराध सपा सरकार में होते थे। सीएम योगी ने ये भी कहा कि महिलाओं के खिलाफ सबसे ज्यादा अपराध सपा सरकार में होते थे।

सीएम योगी ने कहा कि अपराध के निपटारे में यूपी नंबर 1 पर है। यूपी में आज महिलाएं सुरक्षित हैं। यूपी के थानों में अलग से महिला हेल्प डेस्क है। यूपी में महिला पुलिसकर्मियों की भर्ती तेजी से हुई है। महिलाओं के सम्मान के लिए सरकार गंभीर है। शोहदो पर लगाम कसने के लिए गठित की गई एंटी रोमियो स्कॉयड इसका एक उदाहरण है।  महिलाओं से संबंधित अपराधों में सपा के लोग डायरेक्ट या इनडायरेक्ट संबंधित पाए जाते हैं। ये उस पीढ़ी की प्रतिनिधित्व करते हैं, जिसने कहा था कि लड़के हैं, गलती कर देते हैं। सीएम योगी ने कहा कि महिला सुरक्षा के बारे में प्रदेश सरकार सचेत है। हर बेटी को सुरक्षा प्रदान करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। 

 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स