शाहरुख खान की आंखों में दिक्कत, इलाज के लिए जाना होगा यूएसए। 

बॉलीवुड के खान यानि शारुख खान से जुडी एक खबर सामने आई है। जिससे उनके फैन्स को एक बड़ा झटका लग सकता है। दरसल  एक्टर को कुछ समय पहले हीट स्ट्रोक की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब उनकी आंख में दिक्कत हो गई है जिसकी वजह से उन्हें इलाज कराने के लिए यूएसए जाना होगा। वो मुंबई में पहले अपनी आंख का इलाज करवा रहे थे लेकिन यहां पर इलाज में दिक्कत होने की वजह से उन्हें तुरंत यूएसए ले जाया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख खान इस बार आंखों का इलाज करवा रहे हैं। शाहरुख खान इलाज करवाने के लिए मुंबई के हॉस्पिटल में गए थे लेकिन जैसे प्लान किया था वैसे ट्रीटमेंट नहीं हुआ। शाहरुख 29 जून को हॉस्पिटल गए थे जहां पर इलाज सही तरीके से नहीं हो पाया। जिसकी वजह से उन्हें यूएसए ले जाया जा रहा है। 

शारुख खान को को क्या दिक्कत हुई है उसे जानने के लिए यूएसए भेजा जा रहा है। उम्मीद है कि सुपरस्टार आज  यानी मंगलवार 30 जुलाई को विदेश जाएंगे। बता दें शाहरुख जल्द ही बेटी सुहाना के साथ फिल्म किंग में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म मे अभिषेक बच्चन विलेन के किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म में शाहरुख के साथ सुहाना भी एक्शन करती हुई नजर आने वाली हैं। साथ ही शाहरुख खान ने  खुलासा किया किया है की  वो 2024 में फिल्म सेट पर जाने के लिए तैयार हैं। वो अपने आने वाले प्रोजेक्ट की शूटिंग जल्द ही शुरू करने वाले हैं।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स