आखिर किस धर्म को अपनाती है करीना कपूर? इस शख्स ने किया खुलासा !

करीना कपूर एक बेहतरीन अभिनेत्री होने के साथ-साथ एक शानदार मां भी हैं, और उनके करीबी लोग अक्सर उनकी इस भूमिका की सराहना करते हैं। वह अपने पति सैफ अली खान और बेटों के साथ समय बिताने का कोई भी मौका नहीं छोड़तीं। करीना कपूर खान ने सैफ अली खान से शादी की है, और उनके दो बेटे तैमूर और जेह हैं। हिंदू परिवार से होने के बावजूद, जब करीना ने सैफ अली खान से शादी करने का निर्णय लिया था, तो उन्हें काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था। हिंदी होने के बावजूद मुस्लिम से शादी करने पर कई बार यह सवाल उठते रहे हैं कि वह किस धर्म को मानती हैं। अब उनके बेटों तैमूर अली खान और जेह की नैनी ने इस बात का खुलासा किया है कि करीना कपूर का धर्म क्या है।

तैमूर और जेह की नैनी ललिता डिसिल्वा ने करीना कपूर से जुड़ी कई बातें साझा की। ललिता ने करीना की आस्था के बारे में भी जानकारी दी और बताया कि करीना अपनी मां बबिता कपूर की तरह क्रिश्चियन धर्म को मानती हैं। ललिता डिसिल्वा ने कहा, "करीना क्रिश्चियन धर्म का पालन करती हैं, लेकिन वह अक्सर मुझसे कहती थीं कि यदि आप चाहें, तो बच्चों को भजन सुना सकती हैं। इसलिए, मैं अक्सर उनके बेटों को भजन सुनाती थी। खासकर, वह मुझसे पंजाबी भजन 'एक ओंकार' बजाने के लिए भी कहती थीं। उन्हें पता है कि बच्चों के आस-पास का माहौल सकारात्मक होना चाहिए। बता दें, ललिता इससे पहले अनंत अंबानी की भी नैनी रह चुकी हैं और हाल ही में वह अनंत अंबानी की शादी में भी पहुंची थीं। कई साल गुजर जाने के बाद भी अंबानी फैमिली ललिता को अनंत-राधिका की शादी में बुलाना नहीं भूली।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स