पाकिस्तान में भारी मूसलाधार बारिश से 11 लोगो की हुई मौत; पंजाब को दी गई है बाढ़ की चेतावनी।
पाकिस्तान में भारी बारिश के कारण पड़ी कुदरत की मार पड़ी है। साथ ही कई इलाको में हुआ भरी नुकसान। इस बीच उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में मंगलवार को मूसलाधार बारिश के दौरान पानी घर के बेसमेंट में घुस जाने के कारण छह बच्चों समेत एक ही परिवार के कम से कम 11 सदस्यों की मौत हो गई। अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी है। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना पेशावर के दक्षिण में 35 किलोमीटर दूर कोहाट जिले में खेल तहसील के दर्रा आदम में हुई है। आपदाये एजेंसी द्वारा बताया गया हे की बारिश का पानी घर के बेसमेंट में प्रवेश कर गया जिससे परिवार वहां फंस गया। परिणामस्वरूप छह बच्चों, तीन महिलाओं और दो पुरुषों की मौत हो गई। बचाव अधिकारियों ने बताया कि बचाव दल मौके पर पहुंचे और उन्होंने बेसमेंट से शव निकाले। बाद में शवों को कोहाट के अस्पताल में ले जाया गया। खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर ने इन मौतों पर गहरा दुख व्यक्त किया।
पाकिस्तान के अन्य इलाको में भी आसमानो से आफत बरस रही है। मानसून की बारिश का सिलसिला अभी जारी रहने की उम्मीद है। अगले 24 घंटों में पंजाब के अधिकांश जिलों में और भारी बारिश का अनुमान है। पंजाब में भारी बारिश के चलते नदियां और नालों उफान पर हैं। बांधों और बैराजों में जल प्रवाह बढ़ गया है।
















































































Leave Your Message