वायनाड में भूस्खलन से 150 से अधिक मौतें; बचाव कार्य में सेना और NDRF जुटे, स्थिति अभी भी है गंभीर। 

केरल के  वायनाड में भूस्खलन की वजह मरने वाले लोगो की संख्या नहीं हो रही है कम हालही में मिली जानकारी के अनूसार मरने वालो की संख्या का आकड़ा पंहुचा 150 के पार। जबकि सैकड़ों लोग घायल हो गए हैं। सेना और NDRF की टीमें लगातार बचाव कार्य कर रही हैं। केरल में अभी भी खतरा पूरी तरह से टला  नहीं है। अथिरापल्ली झरने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में झरने का प्रवाह देख कर किसी की भी रूह कांप सकती है। वायनाड में बचाव कार्य शुरू हो गए हैं। इससे पहले NDRF कमांडर अखिलेश कुमार ने अपने बयान में कहा था, 'अभी हम 10 मिनट में बचाव कार्य शुरू कर रहे हैं। यहां कई गांवों में हमारी टीम जा रही है। कई घरों में लोगों के फंसे होने की आशंका है. कल रात हमने करीब 70 लोगों को बचाया है। मौसम खराब होने के कारण हमें बचाव कार्य रात में रोकना पड़ा। अगर यहां आगे तेज बारिश होती है तो खतरा बढ़ सकता है। 

वायनाड में मूसलाधार बारिश के बाद लैंडस्लाइड से कुदरत की ऐसी विनाशलीला शायद पहले किसी ने नहीं देखी। ड्रोन से ली गईं तबाही की तस्वीरें बर्बादी का मंजर बताने के लिए काफी हैं। चारों तरफ सैलाब का कब्जा दिख रहा है। चारों तरफ सैलाब का कब्जा दिख रहा है। भूस्खलन में मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मलबा अभी भी लोगों के शव उगल रहा है। कई लोग अभी भी मलबे में दबे हैं. हादसे में 116 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। सेना, वायुसेना और नौसेना तीनों राहत और बचाव के काम में जुटी हैं। डियन एयरफोर्स ने कोयंबटूर के सुलूर एयरबेस से 2 हेलिकॉप्टर भेजे हैं, जो लोगों को लगातार मलबे से निकाल रहे हैं। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स