हिना खान ने कैंसर के उपचार के दौरान मुंडवाए बाल, सोशल मीडिया पर शेयर किया इमोशनल वीडियो। 

टीवी की मोस्ट पॉपुलर एकट्रेस हिना खान इन दिनों में बेहद मुश्किल दौर से गुजर रही है। वह ब्रेस्ट कैंसर की तीसरी स्टेज पर हैं। साथ ही बताया था कि उन्होंने इसका उपचार भी शुरू कर दिया है। ये खबर जैसे ही सामने आई इसने फैंस को काफी निराश किया। फिलहाल एक्ट्रेस इस मुश्किल घड़ी में भी हिम्मत का परिचय दे रही हैं और हर मुश्किल का मुस्कुरा के सामना कर रही हैं। एकट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और अपने हेल्थ से जुड़ी हर अपडेट भी साझा कर रही हैं। हालही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा अकाउंट में एक वीडियो शेयर किया है। जिसमे वह स्किन में  पिग्मेंटेशन की बाते कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने टी-शर्ट और पजामा कैरी किया है। जिस पर सभी की नज़रें टिकी हैं, वह है उनका सिर। एक्ट्रेस ने एक काले हैट को पहना हुआ है, लेकिन वास्तव में उन्होंने अपने बाल पूरी तरह से मुंडवा दिए हैं। अपनी बाल्ड हेड को छिपाते हुए, वह मुस्कान के साथ अपने काम में व्यस्त हैं। हैट के किनारे से उनका शेव किया हुआ सिर नजर आ रहा है, जिससे स्पष्ट है कि एक्ट्रेस ने अपने बाल कटवा लिए हैं। हिना खान कीमोथेरेपी से गुजर रही हैं और हाल ही में उनकी सर्जरी भी हुई है जिसके कारण बाल झड़ना शुरू हो गए थे। इस स्थिति को देखते हुए हिना ने बाल मुंडवाने का कठिन लेकिन जरूरी फैसला लिया है।

एक्ट्रेस के लिए ये काफी इमोशनल मोमेंट रहा। अपने इमोशन्स को छिपाते हुए हिना खान अपना काम जारी रखे हुए हैं और लगातार सोशल मीडिया पर भी इलाज के बीच कर रहे कामों को दिखा रही हैं। इस मुश्किल वक्त में हिना खान का परिवार और बॉयफ्रेंड साथ हैं। इस वीडियो को देखने के बाद लोग उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स