प्रेग्नेंट होते हुए पेरिस ओलंपिक 2024 में खेलीं नाडा हफ़ेज़, तलवारबाजी के राउंड 16 में लिया भाग। 

पेरिस ओलंपिक 2024 की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में कई बड़े - बड़े एथलीट कड़ी मेहनत करते हुए नज़र आ रहे है। लेकिन इसी बिच बेहद खास बात यह हुई है की एक महिला सात महीने के प्रेग्नेंट होने के बाद भी मैच खेलने मैदान में उत्तरी है। जो की मिस्र की तलवारबाज नाडा हफ़ेज़ हैं। नाडा हफ़ेज़ ने खुद अपने इंस्टाग्राम के ज़रिए एक पोस्ट में कहा कि मैंने सात महीने की प्रेग्नेंट होने के बावजूद पेरिस 2024 ओलंपिक में अपने इवेंट के राउंड 16 में खेला है। रिपोर्ट्स के अनूसार 26 वर्षीय हफ़ेज़ ने यूएसए की एलिजाबेथ टार्टाकोवस्की के खिलाफ महिलाओं की व्यक्तिगत तलवारबाजी कॉम्पिटिशन में अपना पहला मैच 15-13 से जीता। इसके बाद राउंड ऑफ 16 में उनका सामना दक्षिण कोरिया की जियोन हायोंग से हुआ लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम के द्वारा यह जानकारी दी है की आपको पोडियम पर दो खिलाड़ी दिख रहे थे, लेकिन असल में वे तीन थे! वहां मैं,  मेरी वहां मैं, मेरी प्रतियोगी  और मेरी अभी तक दुनिया में न आई हुई नन्हीं बच्ची थी! मेरी बच्ची और मेरे सामने कई चुनौतियां थीं चाहे वे शारीरिक हों या भावनात्मक। उन्होंने आगे कहा कि प्रेग्‍नेंसी अपने आप में इतनी कठिन यात्रा है। हालांकि जिंदगी और खेल के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए संघर्ष करना बहुत मुश्किल था। मैं पोस्ट यह बताने के लिए लिख रही हूं कि राउंड-16 में जगह पक्की करने के बाद मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है। उन्होंने कहा,  मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे अपने पति और परिवार का भरोसा मिला, जिसकी वजह से मैं यहां तक पहुंच पाई। यह ओलंपिक अलग तीन बार ओलंपिक्‍स में भाग लिया लेकिन इस बार एक छोटे ओलंपियन को जन्म दिया। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स