कंगना रनौत का राहुल गांधी पर हमला, नशे में रहने का आरोप, ड्रग्स टेस्ट की करी मांग।
कंगना रनौत हिन्दी फिल्मों की एक प्रसिद्ध अभिनेत्री, फिल्म निर्माता एवं भारतीय राजनीती का एक बड़ा चेहरा हैं। वह 2024 में मंडी लोकसभा सीट से सांसद चुनी गई हैं। वहीँ मंडी से बीजेपी सांसद और फिल्मी अभिनेत्री कंगना रनौत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान दे दिया है। कंगना ने कहा है कि राहुल गांधी हमेशा नशे में रहते हैं, उनका ड्रग्स टेस्ट होना चाहिए। राहुल गांधी हमेशा संविधान को ठेस पहुंचाते हैं। वो जिस हालत में संसद में पहुंचते हैं और जिस तरह के तर्क रखते हैं, उन्हें देखकर लगता है कि वे हमेशा नशे में रहते हैं। कंगना रनौत पहले भी कई बार राहुल गांधी पर कई तरहा के बयान दे चुकी हैं। कंगना ने 1 जुलाई को भी लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला किया था। उन्होंने सुझाव दिया था कि कांग्रेस नेता को तुरंत कुछ थेरेपी लेनी चाहिए। जिसके बाद 18वीं लोकसभा के पहले सत्र में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर परिचर्चा के दौरान कंगना रनौत ने राहुल गांधी के भाषणों को गैर-जिम्मेदाराना बताया था।
कंगना रनौत ने बीते शनिवार 27 जुलाई को पेरिस ओलंपिक 2024 के उद्घाटन समारोह में किए गए प्रदर्शन की भी तीखी आलोचना की थी। उन्होंने समारोह में एक प्रदर्शन को बहुत ज्यादा कामुक बताया। कंगना ने कहा था कि अश्लीलता का प्रदर्शन ओलंपिक खेलों का वामपंथियों द्वारा हाईजैक किए जाने का नतीजा है। आपको बताना चाहेंगे कि पिछले दो दिन से लोकसभा में राहुल गांधी केंद्र सरकार पर लगातार हमला बोल रहे हैं। बजट पर चर्चा के दौरान उन्होंने बीजेपी के चुनाव चिह्न को चक्रव्यूह का प्रतीक बताया था। उन्होंने कहा था कि केंद्र सरकार चक्रव्यूह रचकर देश की जनता को घेरने और डराने का काम कर रही है। उन्होंने अपने भाषण में किसान, आम आदमी, अग्निवीर और महिलाओं के मुद्दे उठाए थे।
















































































Leave Your Message