इन घरेलू हेयर स्प्रे से अपने बालों को बनाएं घना और मजबूत, देखते रह जाएंगे सब !

अपने बालो को काला घना हर कोई देखना चाहता है। लेकिन आज कल के प्रदूषण और स्ट्रेस में अपने बालों को घना और मजबूत बनाना काफी मुश्किल हो गया है। और ऐसे में ही बालो के झड़ने को लेकर लोग बेहद परेशान है। अगर आप भी अपने बालों को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। आज हम आपको ऐसे तीन हेयर स्प्रे के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप आसानी से अपने घर पर तैयार कर सकते हैं। इन हेयर स्प्रे की मदद से आप बालों को खूबसूरत बना सकते हैं। 

* लौंग की मदद से बनाएं हेयर स्प्रे
आप लौंग का उपयोग करके एक प्रभावी हेयर स्प्रे भी बना सकते हैं। हालांकि लौंग का इस्तेमाल आमतौर पर खाने की चीजों में होता है, लेकिन यह बालों के लिए भी बहुत लाभकारी है। इसके लिए आपको लौंग को रात भर पानी में भिगोकर रखना होगा। अगले दिन सुबह, इस भिगोए हुए लौंग के पानी में थोड़ा एलोवेरा जेल मिला कर एक मिश्रण तैयार करें। इस मिश्रण को एक स्प्रे बोतल में भरें और अपने बालों पर स्प्रे करें। इस प्रक्रिया से बाल काले और स्ट्रेट हो सकते हैं।

* गुलाब जल और नारियल तेल का हेयर स्प्रे
आप घर पर ही गुलाब जल और नारियल तेल का एक प्रभावी हेयर स्प्रे बना सकते हैं, जो बहुत आसान है। इसके लिए, सबसे पहले एक कप गुलाब जल को हल्का गर्म करें। फिर इसमें तीन बड़े चम्मच नारियल तेल मिलाएं। जब यह मिश्रण ठंडा हो जाए, तो इसे अपने बालों पर सीधे लगाएं या स्प्रे बोतल में भरकर बालों पर स्प्रे करें। इस स्प्रे का नियमित उपयोग आपके बालों के झड़ने को कम करेगा और उन्हें मजबूत बनाएगा।

* ट्राई करें नींबू से बना हेयर स्प्रे
इन दोनों हेयर स्प्रे के अलावा, आप घर पर नींबू से बना हेयर स्प्रे भी ट्राई कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए, एलोवेरा जेल, नींबू का रस, और थोड़ी सी नारियल तेल को मिलाकर एक स्प्रे बोतल में भर लें। बाल धोने के बाद इस मिश्रण को अपने बालों पर स्प्रे करें। इससे आपके बालों को प्राकृतिक चमक मिलेगी और वे मजबूत बनेंगे।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स