हिमाचल प्रदेश में मूसलधार बारिश से मची तबाही: कुल्लू, मंडी और निरमंड में भारी नुकसान। 

कुदरत ने बरपाया केहर हिमाचल प्रदेश में बारिश ने मचाई तबाही। कुल्लू के निरमंड ब्लॉक, कुल्लू के मलाणा और मंडी जिले में फटे बादल। बदल फटने की वजह से मची भारी तबाही। बादल फटने की वजह से कई मकान, स्कूल और अस्पताल हो गए क्षतिग्रस्त। इसके साथ ही करीब 40 लोग हुए लापता। साथ ही एक इंसान का मिला शव साथ ही 35 लोगो बचाया गया सुरक्षित। बादल फटने की वजह से मंडी के सभी स्कूल और शिक्षण संस्थान को आज बंद कर दिया गया है। इसी बीच केंद्रीय मंत्री और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू से बात कर वहां के हालात की जानकारी ली और केंद्र सरकार से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। बीती रात समेज खड्ड में आये सैलाब ने आसपास के गांवों में तबाही का मंजर ला दिया। गुरुवार तड़के बादल फटने की सूचना मिलने के बाद उपायुक्त अनुपम कश्यप और पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी भी रवाना हो गए है। एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच रही है।

देर रात हिमाचल प्रदेश के अधिकतर स्थानों पर बारिश हुई है, कुल्लू और शिमला की सीमा पर स्थित निरमंड नामक स्थान पर बारिश से तबाही की सूचना है। दूसरी तरफ कुल्लू के ही सैंज घाटी में भी पार्वती नदी में जबरदस्त ऊफान देखा गया है। बारिश का सिलसिला रात का है इसलिए अभी कोई अप्रिय सूचना नहीं है। कुल्लू जिला से ही तीसरी घटना मनीकर्ण घाटी की बताई जा रही है। यहां मलाना डैम ओवरफ्लो हो गया है। कुछ लोग डैम की कोई दीवार टूटने का भी जिक्र कर रहे हैं, लेकिन यह तो  पानी कम होने पर ही पता चल पाएगा। फिलहाल मलाना डैम के आसपास बाढ़ देखी जा रही है। बाढ़ के चलते मनाली जाने बाला राजमार्ग बंद हो गया है, मनाली के नजदीक रायसन में सड़क का कुछ हिस्सा, वह गया है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स