बिग बॉस ओटीटी 3: फिनाले से पहले विनर और फर्स्ट रनर-अप के नाम का खुलासा। 

बिग बॉस ओटीटी 3 इस वक्त खूब चर्चा का विषय बना हुआ है। शो में फिनाने का वक्त नजदीक आ रहा है, लेकिन उससे पहले कई सारे ट्विस्ट देखने को मिले हैं। बीते दिन के एपिसोड में अरमान मलिक और लवकेश कटारिया के शो जीतने के अरमानों पर पानी फिर गया और उनको शो से एलिमिनेट कर दिया गया है। अब घर के अंदर रणवीर शौरी, कृतिका मलिक, सना मकबूल, नैजी और साई केतन राव बचे हुए हैं। 2 अगस्त को फिनाले होने वाला है और इसका काउंटडाउन शुरू हो गया है। लेकिन फिनाले से पहले तो विनर का नाम रिवील हो गया है, और यह भी पता चल गया है कि फर्स्ट रनरअप कौन होने वाला है। 

मुनव्वर ने घर में घुसते ही सना मकबूल और लवकेश कटारिया से कहा कि वह उन्हें अपने साथ ले जाने के लिए आए हैं। इसके अलावा, उन्होंने नैजी से मजाक करते हुए कहा कि वह उनके लिए पेड़े लाना भूल गए हैं। जब नैजी ने पूछा कि ऐसा क्यों, तो मुनव्वर ने जवाब दिया कि उन्हें मुंह मीठा कराना है क्योंकि नैजी ने गेम में इतना शानदार खेल दिखाया है और यहां तक पहुंचे हैं। मुनव्वर की इस बात से ये भी इशारा मिलता है कि इस बार शो का विनर नैजी हो सकते हैं। साथ ही कुछ रिपोर्ट्स के अनूसार अगर शो के विजेता के रूप में नैजी को ही दावेदार माना जा रहा है तो उनकी खास दोस्त सना मकबूल को फर्स्ट रनर अप के लिए कहा जा रहा है। हलाकि इस रिपोर्ट्स में कितनी सच्चाई है इसका पता तो फिनाले में जब कोई विनर बनकर बाहर आएगा तभी पता चल पाएगा। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स