पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय बैडमिंटन की बड़ी टक्कर: एचएस प्रणॉय और लक्ष्य सेन राउंड ऑफ 16 में आमने-सामने।
पेरिस ओलंपिक 2024 ने भारतीय एथलीटों और फैंस के लिए एक नया ट्विस्ट लाया है। अब भारतीय बैडमिंटन की दो सबसे बड़ी उम्मीदें, एचएस प्रणॉय और लक्ष्य सेन, ओलंपिक के राउंड ऑफ 16 में आमने-सामने होंगे। यह मुकाबला किसी भी भारतीय फैन के लिए दिलचस्प तो है, लेकिन देखना यह होगा कि दोनों खिलाड़ी शानदार फॉर्म में होने के बावजूद एक-दूसरे को कैसे चुनौती देंगे। लक्ष्य सेन ने इस ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन किया है और उनकी जीत की संभावना काफी ज्यादा है। लेकिन एचएस प्रणॉय भी कम नहीं हैं। लक्ष्य सेन ग्रुप एल का हिस्सा थे, जबकि एचएस प्रणॉय ग्रुप के का हिस्सा थे। सभी को अपने-अपने ग्रुप में 2-2 मैच खेलने थे। लेकिन लक्ष्य सेन का एक मैच डिलीट हो जाने की वजह से उन्हें तीन मैच खेलने पड़े।
लक्ष्य सेन का ओलंपिक 2024 के ग्रुप स्टेज में शानदार प्रदर्शन रहा। पहले मैच में 27 जुलाई को उन्होंने केविन कॉर्डन को 21-8 और 22-20 से हराया, लेकिन यह मैच बाद में हटा दिया गया। फिर 29 जुलाई को उन्होंने जूलियन कैरागी को 21-19 और 21-14 से मात दी। 31 जुलाई को अपने तीसरे मैच में, लक्ष्य ने जोनाथन क्रिस्टी को 21-18 और 21-12 से हराया। साथ ही एचएस प्रणॉय का ओलंपिक 2024 ग्रुप स्टेज में पहला मैच 28 जुलाई को फैबियन रोथ के खिलाफ था, जिसे उन्होंने 21-18 और 21-12 से जीता। उनके दूसरे मैच में 31 जुलाई को ले डुक फाट से मुकाबला हुआ, जिसमें पहले सेट को ले डुक फाट ने 21-16 से जीता। लेकिन प्रणॉय ने अगले दो सेट 21-11 और 21-12 से जीतकर मैच अपने नाम किया। इंडिया ओपन 2022 से लेकर इंडिया ओपन 2023 तक लक्ष्य सेन और एचएस प्रणॉय सात बार आमने-सामने हुए हैं। जिसमें लक्ष्य सेन का पलड़ा भारी रहा है। लक्ष्य सेन ने एचएस प्रणॉय को चार बार हराया है, जबकि एचएस प्रणॉय ने लक्ष्य सेन को तीन बार हराया है।
















































































Leave Your Message