निया शर्मा के हैलोवीन लुक ने मचाया बवाल, अब होना पड़ रहा है ट्रॉल्लिंग का शिकार। 

टीवी की पॉपुलर एकट्रेस निया शर्मा हमेसा से अपने फैशन सेंस को लेकर चर्चा का विषय बनी रहती है। इतना ही नहीं वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है। 'सीरियल एक हज़ारो में मेरी बहना है' इस सीरियल से ही निया शर्मा को पहचान मिली है। निया ने इसके बाद भी कई सारे टीवी सीरियलस में भी काम किया है। हालांकि इन दिनों निया शर्मा अपने नए रिलीज हुए शो 'सुहागन चुड़ैल' में नजर आ रही हैं। लंबे ब्रेक के बाद निया ने टीवी पर वापसी की है और फैंस उन्हें फिर से स्क्रीन पर देखकर काफी एक्साइटेड हैं। लेकिन हाल ही में निया शर्मा के लुक को देखकर यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

इन दिनों निया 'लाफ्टर शेफ' के शो पर भी नजर आ रही है। निया को लाफ्टर शेफ्स के आने वाले हैलोवीन स्पेशल एपिसोड के लिए अपने स्पाइडर-गर्ल लुक को फ्लॉन्ट करते हुए देखा गया। इस दौरान एक्ट्रेस ने पिंक कलर का शरारा पहना था, लेकिन उनकी ब्लैक लिपस्टिक ने हर किसी का ध्यान खींचा और यूजर्स को उनका ये लुक बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। ब्लैक लिपस्टिक को देख यूजर्स ने एक्ट्रेस को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। उनका लुक काफी वायरल हो रहा है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, 'भूतनी जैसी लग रही है', वहीं दूसरे ने लिखा- 'कुछ भी करते है ये लोग फैशन के लिए', एक ने लिखा- मुझे पहले लगा कि ये कोयला खाकर आई है। बता दें कि अपने नए शो 'सुहागन चुड़ैल' के बारे में बात करते हुए निया ने कहा था कि इस शो में 'चुड़ैल' बनकर काफी अच्छा लग रहा है। अब उन्हें  'चुड़ैल' शब्द कॉम्प्लिमेंट के रूप में नजर आता है। इस शो में निया शर्मा के अलावा, ज़ैन इबाद खान और देबचंद्रिमा सिंघा रॉय भी लीड रोल में हैं। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स