राहुल गांधी ने ईडी की छापेमारी की योजना का किया खुलासा, प्रियंका चतुर्वेदी ने भी जताई चिंता। 

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए कहा कि उनके खिलाफ ईडी की छापेमारी की योजना बनाई जा रही है और वे ईडी का खुले दिल से स्वागत करेंगे। उन्हें चाय और बिस्किट खिलाऊंगा। राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट में ईडी डायरेक्टर के आधिकारिक एक्स हैंडल को भी टैग किया है। इस पर शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि ईडी अधिकारी उनके आवास पर भी छापेमारी कर सकते हैं।

दरअसल, 29 जुलाई को लोकसभा में बजट भाषण को दौरान राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला किया था।  उन्होंने निशान के प्रतीक को हर जगह प्रमुखता से दिखाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना की था और दावा किया था कि 21वीं सदी में एक नया 'चक्रव्यूह' रचा गया है। राहुल गांधी ने कहा, "हजारों साल पहले कुरुक्षेत्र में अभिमन्यु को छह लोगों ने चक्रव्यूह में फंसाकर मार डाला था। मैंने रिसर्च किया और पाया कि चक्रव्यूह को पद्मव्यूह भी कहते हैं, जिसका अर्थ है कमल के आकार का। चक्रव्यूह भी कमल के आकार का होता है। आज की 21वीं सदी में एक नया चक्रव्यूह बनाया गया है, जो कमल के फूल के आकार का है। प्रधानमंत्री इस प्रतीक को अपने सीने पर पहनते हैं। अभिमन्यु के साथ जो हुआ, वही भारत के लोगों के साथ किया जा रहा है। जैसे अभिमन्यु को छह लोगों ने मारा था, आज भी चक्रव्यूह के केंद्र में छह लोग हैं। आज भी भारत पर छह लोग नियंत्रण कर रहे हैं—नरेंद्र मोदी, अमित शाह, मोहन भागवत, अजीत डोभाल, अंबानी, और अडानी।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स