आज खेला जाएगा भारत और श्रीलंका की टीमों के बिच मैच, कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होगा इसका आयोजन।
भारत और श्रीलंका की टीमें अब वनडे सीरीज़ में होंगी आमने-सामने। दोनों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज़ खेली जाएगी। वनडे सीरीज़ का पहला मुकाबला आज यानी 02 अगस्त, शुक्र्वार को खेला जायेगा। दोनों के बीच यह भिड़ंत कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होगी। मुकाबले की शुरुआत दोपहर 2:30 बजे से होगी, जबकि टॉस 2 बजे होगा। इस मैच के ज़रिए रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे सीनियर और स्टार खिलाड़ियों की टीम में वापसी होगी। तो आइए जानते हैं कि वनडे सीरीज़ के पहले मुकाबले को आप कब, कहां और कैसे फ्री में देख पाएंगे। भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज़ का पहला मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा वनडे सीरीज़ के तीनों ही मैच आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जाएंगे। भारत और श्रीलंका के बीच खेले जाने वाले पहले वनडे की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में सोनी लिव एप के ज़रिए होगी। हालांकि अगर आप जियो यूजर हैं, तो जियो टीवी पर फ्री में मुकाबला देख सकते हैं।
वनडे सीरीज़ के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, रियान पराग, अक्षर पटेल , खलील अहमद, हर्षित राणा।
















































































Leave Your Message