मानसून के चलते टमाटर की कीमतों में उछाल, दिल्ली और मुंबई में बढ़ती महंगाई की आशंका। 

इस बार का मानसून जब आया तो अपने साथ कई सारी परेशानियाँ भी लेकर साथ आया है। कही पर भारी बारिश के कारन लोगो को नुक्सान का सामना करना पढ़ रहा है। तो अब आम जनता की जेब को भी हानि पहुंचाया जा सकता है। दरसल टमाटर की बढ़ती महंगाई ने आम जनता को परेशान कर सकती है। दिल्ली की आजादपुर मंडी के व्यापारियों का कहना है कि हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण आने वाले दिनों में टमाटर की कीमतों में तेजी आ सकती है। सब्जी व्यापारियों के अनुसार, भारी बारिश से फसलों को नुकसान पहुंचने के साथ-साथ सड़कों को भी नुकसान पहुंचने से सप्लाई चेन बाधित हो सकती है। इससे कीमतें बढ़ सकती हैं।

पिछले साल की बात करे तो भारी बारिश और बाढ़ के कारण कुछ खुदरा बाजारों में टमाटर की कीमतें 350 रुपये प्रति किलो के पार चली गई थीं। भारत मौसम विभाग (IMD) ने 7 अगस्त तक हिमाचल प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी दी है। बुधवार को राज्य के कई जिलों, जिनमें प्रमुख टमाटर उत्पादक क्षेत्र मंडी भी शामिल है, आमतौर पर इस मौसम में बारिश के कारण सब्जियों की कीमतें बढ़ जाती हैं, क्योंकि बारिश से फसल की तुड़ाई और पैकिंग प्रभावित होती है। परिवहन के दौरान भी सब्जियों की बर्बादी बढ़ जाती है, जिससे कीमतों में वृद्धि होती है। हालांकि, इस वर्ष कुछ बाजारों, खासकर दक्षिण भारत में, जून से ही टमाटर की कीमतें बढ़नी शुरू हो गई थीं, क्योंकि देश के बड़े हिस्से में भीषण गर्मी के कारण बागवानी फसलों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा था। दिल्ली में टमाटर की कीमतें लगभग 70 रुपये प्रति किलो हैं, जबकि मुंबई में यह 80 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई हैं। राहत के लिए, NCCF ने 29 जुलाई से दिल्ली-एनसीआर में 60 रुपये प्रति किलो पर टमाटर बेचना शुरू किया है, जिससे कीमतें कुछ कम हुई हैं, लेकिन व्यापारियों का मानना है कि ये फिर से बढ़ सकती हैं।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स