पेरिस ओलंपिक 2024 में कंगना रनौत का ट्रांसजेंडर बॉक्सर विवाद पर गुस्सा और सोशल मीडिया पर चर्चा। 

पेरिस ओलंपिक 2024 काफी जोरों-शोरों के साथ आगे बढ़ रहा है, जहां दुनिया भर के खिलाड़ी अपना दम दिखा रहे हैं और अपने देश के लिए मेडल हासिल कर रहे हैं। ऐसे में भारतीय खिलाड़ियों मे भी पेरिस ओलंपिक 2024 में अपने देश का खूब नाम रोशन किया है। हालांकि, इसी बीच ऐसे कई पोस्ट वायरल हो रहे हैं, जिन्होंने दर्शकों का खूब ध्यान खींचा। ये सभी पोस्ट पेरिस ओलंपिक 2024 की ही हैं। जहां एक ट्रांसजेंडर बॉक्सर ने महिला एथलीट की नाक तोड़ दी, जिसको लेकर हर कोई अपनी नाराजगी जाहिर कर रहा है। इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने भी सोशल मीडिया के जरिए अपनी नाराजगी और गुस्सा साफ जाहिर किया है। कंगना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ पोस्ट किए जो तेजी से वायरल हो रहे हैं। साथ ही उनको काफी यूजर्स का सपोर्ट भी मिल रहा है. कंगना ने अपने पोस्ट में इसको घरेलू हिंसा बताया है। 

कंगना रनौत ने इमान खलीफ को एक पुरुष करार देते हुए कहा कि महिला खिलाड़ी का सामना एक पुरुष से हुआ। कंगना ने लिखा, "इस लड़की को 7 फीट के पुरुष के साथ लड़ना पड़ा, जो पुरुष के तौर पर पैदा हुआ है। उसकी बॉडी के सभी हिस्से पुरुषों वाले हैं, और उसका बर्ताव और लुक भी पुरुषों जैसे हैं। उसने एक महिला को बॉक्सिंग मैच में ऐसे मारा जैसे घर पर एक पुरुष एक औरत को पीटता है। हालांकि, वह खुद को महिला बताता है। आप खुद ही अंदाजा लगा सकते हैं कि इस बॉक्सिंग मैच में क्या हुआ होगा। कंगना रनौत ने इमान खलीफ के मुकाबले पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा, "समाज सुधार का दावा गलत है और इसे बढ़ावा नहीं देना चाहिए। जाग जाइए, इससे पहले कि आपकी बेटियों की नौकरी और मेडल छीन लिए जाएं।#savewomensports"। कंगना अक्सर विवादास्पद मुद्दों पर अपनी राय रखती हैं, और उन्हें ट्रोल करने के बावजूद इसका कोई असर नहीं पड़ता। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स