गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष पर किया जमकर हमला, साथ ही करी बड़ी भविष्यवाणी।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष पर किया था जमकर हमला। उन्होंने कहा, “विपक्ष के जो लोग कहते हैं कि 5 साल सरकार ने नहीं चलेगी, उनसे मैं कह देना चाहता हूं कि मोदी सरकार न सिर्फ पूरे 5 साल चलेगी, बल्कि इसके बाद भी एनडीए की ही सरकार बनेगी। चंडीगढ़ में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत बनी 24×7 जल आपूर्ति परियोजना का उद्घाटन करने पहुंचे अमित शाह ने अपने संबोधन में मोदी सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित किया। उन्होंने कहा, "पिछले 10 वर्षों में देश ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ हासिल की हैं। चांद पर तिरंगा फहराने से लेकर, सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक के माध्यम से दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देने तक, कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने, राम मंदिर निर्माण, और सड़कों का विस्तृत नेटवर्क तैयार करने तक—हर क्षेत्र में विकास का एक नया अनुभव देशवासियों ने देखा है।
अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार के काम की वजह से ही 60 साल बाद कोई सरकार लगातार तीसरी बार पूर्ण बहुमत से सत्ता में आई है। ये लोग जो अस्थितरता फैलाना चाहते हैं।. ये बार बार कहते हैं कि यह सरकार चलने वाली नहीं है। मैं उनको एक विश्वास दिलाने आया हूं। यह विश्वास विपक्ष को दिलाना चाहता हूं, जनता को तो भरोसा है ही मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि न केवल यह सरकार पांच साल पूरा करेगी, बल्कि अगला टर्म भी इसी सरकार का है। देश की जनता ने मोदी जी के काम पर ठप्पा लगाने का काम किया है। मैं आपको विश्वास दिलाकर जाता हूं कि विपक्ष को जो चैं-चैं करनी है करने दीजिए। 2029 में भी एनडीए ही सत्ता में आएगा.. मोदी जी ही आएंगे।
















































































Leave Your Message