भारतीय टीम के प्लेयर 'अमित रोहिदास' को एक मैच के लिए कर दिया है 'बैन'।
पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय हॉकी टीम ने किया कमाल का प्रदर्शन टीम ने ग्रेट ब्रिटेन को पेनाल्टी शूटआउट में 4-2 से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। जहां भारतीय हॉकी टीम का सामना जर्मनी की टीम से होगा। लेकिन इससे पहले ही हॉकी टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। सेमीफाइनल से पहले भारतीय हॉकी प्लेयर अमित रोहिदास को एक मैच के लिए बैन कर दिया है। वह सेमीफाइनल मुकाबले में नहीं खेल पाएंगे। ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मुकाबले के दौरान भारतीय खिलाड़ी अमित रोहिदास को रेड कार्ड दिखाया गया था। इस घटना के बाद भारतीय टीम को बाकी मैच 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा। यह घटना तब घटी जब अमित रोहिदास गेंद को लेकर आगे बढ़ रहे थे और उनकी स्टिक गलती से ब्रिटेन के विल कैलनन के चेहरे पर लग गई, जिस पर रेफरी ने उन्हें रेड कार्ड दिखाया।
इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन ने अपनी प्रेस रिलीज में बताया है कि अमित रोहिदास को ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ मैच के दौरान एफआईएच कोड ऑफ कंडक्ट उल्लंघन के लिए एक मैच के लिए निलंबित कर दिया गया है। इसके चलते वह जर्मनी के खिलाफ सेमीफाइनल में भाग नहीं ले सकेंगे, और भारतीय टीम को केवल 15 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ेगा। हालांकि, हॉकी इंडिया ने इस निर्णय को चुनौती दी है। अमित रोहिदास को रेड कार्ड मिलने के बाद भारतीय हॉकी टीम ने ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ 10 खिलाड़ियों के साथ खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 22वें मिनट में गोल करके टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई। हालांकि, ग्रेट ब्रिटेन के ली मोर्टन ने बाद में स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। पेनाल्टी शूटआउट में भारतीय गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने असाधारण प्रदर्शन किया और ब्रिटेन के खिलाड़ियों को गोल करने के सीमित मौके दिए। श्रीजेश की कड़ी मेहनत और कुशलता के कारण भारतीय टीम ने शूटआउट में 4-2 से जीत दर्ज की, जो लंबे समय तक याद रखी जाएगी।
















































































Leave Your Message